15 साल के बाद फिर से बोनस शेयर दे रही कंपनी, मिलेंगे 1 पर 3 स्टॉक फ्री, रिकॉर्ड डेट कल
Bonus Stock: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। शेयर बाजार में कल सोमवार को Triton Valves Ltd के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। 15 साल के बाद कंपनी फिर से बोनस शेयर दे रही है।

Bonus Stock: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। शेयर बाजार में कल सोमवार को Triton Valves Ltd के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। 15 साल के बाद कंपनी फिर से बोनस शेयर दे रही है।
कल है रिकॉर्ड डेट
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Triton Valves Ltd ने बताया है कि योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 30 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें यह फायदा मिलेगा।
2010 में बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
इससे पहले Triton Valves Ltd ने निवेशकों को 2010 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिए थे।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को स्टॉक मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर Triton Valves Ltd के शेयर 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 3433.45 रुपये के स्तर पर था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15.42 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, Triton Valves Ltd के शेयरों का बीएसई में 52 वीक हाई 3750 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 2522 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 439.55 करोड़ रुपये का है।
दो साल में Triton Valves Ltd के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 140 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में Triton Valves Ltd के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 267 प्रतिशत का फायदा हुआ है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 50.14 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में 5 गुना अधिक है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
इस कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को डिविडेंड 2025 में दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को बांटा था। 2024 में भी कंपनी ने एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


