Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Trent Ltd share falls 7 percent price came to 52 week low level experts gives sell rating
टाटा का यह शेयर 7% टूटा, 52 वीक लो पर आया भाव, एक्सपर्ट्स ने दी बेचने की सलाह

टाटा का यह शेयर 7% टूटा, 52 वीक लो पर आया भाव, एक्सपर्ट्स ने दी बेचने की सलाह

संक्षेप:

Tata Group: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) के शेयरों में आज 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कमजोर तिमाही नतीजों से निवेशक काफी निराश दिखाई दे रहे हैं। ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस भी उत्साहित नहीं है।

Nov 10, 2025 11:19 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tata Group: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) के शेयरों में आज 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कमजोर तिमाही नतीजों से निवेशक काफी निराश दिखाई दे रहे हैं। ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस भी उत्साहित नहीं है। इस टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयरों के टारगेट प्राइस में कटौती की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

52 वीक लो लेवल लेवल पर पहुंचा ट्रेंट लिमिटेड का शेयर

शेयर बाजार में ट्रेंट लिमिटेड के शेयर बीएसई में 4621.60 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 7 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4298 रुपये के लेवल पर आ गए। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है।

ये भी पढ़ें:लेंसकार्ट के शेयर पहले ही दिन धड़ाम, खराब लिस्टिंग, निवेशकों के उतरे चेहरे

प्रॉफिट में 11.45 प्रतिशत का इजाफा

ट्रेंट ने दी जानकारी में कहा है कि EBITDA सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि ट्रेंट लिमिटेड का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 373.42 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 335.06 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 11.45 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

बढ़ गया है कंपनी का खर्च

रेवन्यू की बात करें तो सितंबर तिमाही में यह 4817.68 करोड़ रुपये रहा है। जोकि साल दर साल के आधार पर 16 प्रतिशत अधिक है। बता दें, दूसरी तिमाही में कंपनी के खर्च में भी इजाफा हुआ है। सितंबर तिमाही में ट्रेंट लिमिटेड का कुल खर्च 4267.39 करोड़ रुपये रहा है। जोकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें:12 साल पुराने मामले में भारत की शराब कंपनी को मिली बड़ी सफलता

ब्रोकरेज ने दी बेचने की सलाह

सिटी ने टाटा ग्रुप के इस स्टॉक को बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 4350 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। पहले यह टारगेट प्राइस 7150 रुपये था। वहीं, Goldman Sachs ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ 4920 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिंदुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।