Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, डिविडेंड भी मिलेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Trent Limited Stocks: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं
  • कंपनी ने 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है
  • टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है
Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, डिविडेंड भी मिलेगा

Trent Limited Stocks: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी इसी हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड कर रहने जा रही है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी की तरफ से 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया जाएगा। ट्रेंट लिमिटेड ने अपने पोजीशनल निवेशकों को 10 साल में 2285 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, कंपनी एक्स-डिविडेंड भी अगले 15 दिन के अंदर ट्रेड करने वाली है।

4 जून को कंपनी ट्रेड करेगी एक्स-बोनस (Trent ltd Bonus Record date)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि 2 शेयर पर शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 4 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें दो शेयर पर 1 शेयर का लाभ होगा।

डिविडेंड भी दे रही है कंपनी (Trent Limited Dividend Record date)

इस कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। ट्रेंट लिमिटेड ने बताया है कि 1 शेयर पर योग्य निवेशकों को 6 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए भी रिकॉर्ड डेट घोषित है। कंपनी शेयर बाजारों में 12 जून को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा? (Trent Limited Share performance)

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर ट्रेंट लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4230 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले तीन महीन के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8.47 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, एक साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

10 साल में कंपनी ने दिया 2285% का रिटर्न

बीते दो साल में टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत लुढ़क गया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 0.37 प्रतिशत की तेजी आई है। तीन साल मे पोजीशनल निवेशकों को ट्रेंट लिमिटेड ने 175 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 411 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले पोजीशनल निवेशकों को टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों का भाव 2285 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,