Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Transrail Lighting share zooms hits record high on 701 cr rs deal win detail here
इस कंपनी के पास है ₹2300 करोड़ के ऑर्डर, नई खुशखबरी से शेयर खरीदने को टूटे निवेशक
संक्षेप:
सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को इस कंपनी के शेयर में करीब 9 फीसदी का उछाल आया और भाव ₹855.40 प्रति शेयर के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। इस कंपनी के शेयर की कीमत ऐसे समय में बढ़ी जब भारतीय और विदेशी ग्राहकों से कुल ₹701 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं।
Aug 13, 2025 10:11 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Share
Follow Us on
Transrail Lighting share: पॉजिटिव खबर की वजह से ज्यादातर कंपनियों के शेयर की खरीदारी बढ़ जाती है। ट्रांसरेल लाइटिंग के शेयर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को इस कंपनी के शेयर में करीब 9 फीसदी का उछाल आया और भाव ₹855.40 प्रति शेयर के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। इस कंपनी के शेयर की कीमत ऐसे समय में बढ़ी जब भारतीय और विदेशी ग्राहकों से कुल ₹701 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं।
क्या कहा कंपनी ने
ट्रांसरेल लाइटिंग ने एक बयान में कहा- भारतीय और विदेशी ग्राहकों से कुल ₹701 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं, जिससे वित्त वर्ष 2026 में इसके कुल ऑर्डर फ्लो ₹2300 करोड़ से अधिक हो गया है। ट्रांसरेल लाइटिंग के एमडी और सीईओ रणदीप नारंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय बाजारों में हमें मिले नए ऑर्डर हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाते हैं और इस साल अब तक मिले ऑर्डर 2,300 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं।
इन ऑर्डर में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में टीएंडडी ऑर्डर के साथ-साथ सिविल और पोल एवं लाइटिंग क्षेत्रों में घरेलू ऑर्डर भी शामिल हैं। हमारी निष्पादन उत्कृष्टता और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण तथा मजबूत वित्तीय स्थिति हमारे व्यवसायों में गति कर रही है। हम समय पर उच्च-गुणवत्ता वाली परियोजनाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कंपनी के बारे में
ट्रांसरेल लाइटिंग, ट्रांसमिशन क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों से सक्रिय है। यह इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनियों में से एक है। कंपनी ने 5 महाद्वीपों के 59 देशों में परिचालन करते हुए अपनी वैश्विक उपस्थिति स्थापित की है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर के पास 71.12 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 28.88 फीसदी की है।