Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Transformers and Rectifiers Share jumped 10 Percent today World bank removed company name from debarred firms
विश्व बैंक से बड़ी राहत, हटी कंपनी पर लगी रोक, रॉकेट सा उड़ा स्मॉलकैप शेयर

विश्व बैंक से बड़ी राहत, हटी कंपनी पर लगी रोक, रॉकेट सा उड़ा स्मॉलकैप शेयर

संक्षेप:

विश्व बैंक ने ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स का नाम रोक वाली कंपनियों की लिस्ट से हटा दिया है। विश्व बैंक की तरफ से बड़ी राहत मिलने के बाद ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर 10% के उछाल के साथ 318.25 रुपये पर पहुंच गए हैं।

Nov 14, 2025 02:05 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मॉलकैप कंपनी ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड (TRIL) के शेयर शुक्रवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 318.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। विश्व बैंक (वर्ल्ड बैंक) की तरफ से एक बड़ी राहत मिलने के बाद ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड के शेयरों में यह तेजी आई है। पिछले एक महीने ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर 33 पर्सेंट से अधिक टूट गए थे। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 650.22 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 282.80 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोक वाली कंपनियों की लिस्ट से हटा नाम
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड (TRIL) ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि विश्व बैंक ने कंपनी का नाम अपनी वेबसाइट पर दी गई रोक वाली कंपनियों (डिबार्ड कंपनियों) और लोगों की लिस्ट से हटा दिया है। वर्ल्ड बैंक ने सैंक्शंस केस में कंपनी का जवाब दाखिल करने की अवधि में भी एक्सटेंशन दिया है। नई समय अवधि 12 जनवरी 2026 है। विश्व बैंक ने इससे पहले 4 साल जून 2029 तक के लिए ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स पर रोक लगा दी थी।

ये भी पढ़ें:1 पर 2 फ्री शेयर बांटने का ऐलान, नई ऊंचाई पर पहुंचे शेयर, 61% बढ़ा है मुनाफा

इस साल अब तक 46% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड के शेयर पिछले कुछ महीनों से दबाव में हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर इस साल अब तक करीब 47 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले छह महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 38 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो कंपनी के शेयर 34 पर्सेंट के करीब टूट गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड ने इसी साल फरवरी में अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे हैं। यानी, कंपनी ने हर शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 64.36 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 35.64 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।