
33 रुपये के दाम पर दिग्गज निवेशक ने खरीदे 20 लाख शेयर, अब 40 रुपये के पार पहुंचा शेयर का दाम
स्मॉलकैप कंपनी ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को 20% के उछाल के साथ 40.56 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के 20 लाख शेयर खरीदे हैं। अग्रवाल के खरीदे गए शेयरों की वैल्यू 6.6 करोड़ रुपये रही है।
दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के दांव लगाते ही ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 40.56 रुपये पर पहुंच गए हैं। मुकुल अग्रवाल ने बल्क डील के जरिए ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के 20 लाख शेयर खरीदे हैं। मुकुल अग्रवाल के खरीदे गए शेयरों की वैल्यू करीब 6.6 करोड़ रुपये रही है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 71 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 30.87 रुपये है।
33 रुपये प्रति शेयर के दाम पर लगाया दांव
दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने 33 रुपये प्रति शेयर के दाम पर ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज में यह हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 40 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार को 5.5 पर्सेंट के उछाल के साथ 31.27 रुपये पर बंद हुए थे। BSE के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 को मुकुल अग्रवाल के पास ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के 20 लाख शेयर थे। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.88 पर्सेंट रही है। ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट मार्केट डेटा के लिए कंसॉलिडेटेड और ऑर्गेनाइज्ड प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है। कंपनी का दावा है कि उसने 50 से ज्यादा देशों में 1500 से ज्यादा क्लाइंट्स को अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराई हैं। कंपनी के क्लाइंट्स में वेंचर कैपिटल फंड्स, प्राइवेट इक्विटी फर्म्स, कॉरपोरेट्स, यूनिवर्सिटीज और इनवेस्टमेंट बैंक शामिल हैं।
एक साल में 40% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज (Tracxn Technologies) के शेयर पिछले एक साल में 40 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 10 फरवरी 2025 को 69.47 रुपये पर थे। ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार 10 फरवरी 2026 को 40.56 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 25 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर 50 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड है।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



