कल इन स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की नजर! एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, 49% से ज्यादा रिटर्न का संकेत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सोमवार 18 मई 2026 के ट्रेडिंग सेशन के लिए कई महत्वपूर्ण स्टॉक्स चर्चा में रहेंगे
  • इसमें Vi, टाटा स्टील और SAIL से लेकर RBL बैंक जैसे शेयर शामिल हैं
  • आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि कौन-कौन से शेयर निवेशकों को खुश और कौन से नाराज कर सकते हैं
कल इन स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की नजर! एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, 49% से ज्यादा रिटर्न का संकेत

नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोमवार 18 मई का ट्रेडिंग सेशन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद एक्शन से भरपूर रहने वाला है। बीते शुक्रवार को आए कई कंपनियों के चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों और सप्ताहांत (Weekend) में हुए बड़े कॉर्पोरेट ऐलान के कारण कई दिग्गज शेयर कल फोकस में रहेंगे। अगर आप भी बाजार में ट्रेडिंग या निवेश करते हैं, तो सोमवार को अपनी 'वॉचलिस्ट' में इन चुनिंदा स्टॉक्स को जरूर शामिल करें। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

1- वोडाफोन आइडिया

कर्ज के संकट से जूझ रही इस टेलीकॉम कंपनी ने चौथी तिमाही में ₹51,970 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि पिछली तिमाही में इसे ₹5,286 करोड़ का घाटा हुआ था। यह मुनाफा कंपनी के सामान्य कामकाज से नहीं, बल्कि AGR बकाये के दोबारा मूल्यांकन से हुए ₹51,976 करोड़ के ‘वन-टाइम एकाउंटिंग गेन’ की वजह से हुआ है। इसके अलावा बोर्ड ने आदित्य बिड़ला समूह की यूनिट को ₹4,730 करोड़ के कनवर्टिबल वारंट जारी करने की मंजूरी दी है। cnbctv18 की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 मई को इस शेयर में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

2- टाटा स्टील (Tata Steel)

दिग्गज स्टील कंपनी ने ₹2,965 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है, जो बाजार के अनुमानों (₹2,751 करोड़) से बेहतर है। कंपनी को ₹340 करोड़ का असाधारण नुकसान भी हुआ है। इसके साथ ही बोर्ड ने टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स में अतिरिक्त 23% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

3- REC और PFC: महा-मर्जर की ओर कदम

सरकारी फाइनेंस कंपनियों पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) और रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉर्पोरेशन (REC) के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। PFC के बोर्ड ने REC के खुद में विलय (Merger) के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए आगे बढ़ा दिया है। इस मर्जर की खबरों से दोनों शेयरों में हलचल तेज होगी।

4- कोल इंडिया: महानदी कोलफील्ड्स का आएगा IPO

देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी को सरकार (DIPAM) से हरी झंडी मिल गई है। इसकी सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) अपना आईपीओ (IPO) लेकर आएगी, जिसमें कोल इंडिया अपनी 25% तक की हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेगी।

5-बैंकिंग सेक्टर से RBL Bank

RBL बैंक के लिए बड़ी खबर यह है कि 'एमिरेट्स एनबीडी' (Emirates NBD) को बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 49% से 74% तक करने की सरकारी मंजूरी मिल गई है। इसमें एमिरेट्स एनबीडी के भारतीय परिचालन का बैंक में विलय भी शामिल है।

शानदार कमाई वाले अन्य प्रमुख शेयर्स

हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper):- इसका मुनाफा ₹187 करोड़ से बढ़कर सीधे ₹444 करोड़ पहुंच गया है। राजस्व में भी 58% की भारी बढ़त है।

SAIL:- सरकारी स्टील कंपनी का मुनाफा 46.7% बढ़कर ₹1,836 करोड़ रहा, जो अनुमानों से कहीं बेहतर है।

गॉडफ्रे फिलिप्स (Godfrey Phillips):- सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी का मुनाफा 86.7% की छलांग के साथ ₹521.4 करोड़ हो गया है।

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries):- इस कंपनी का मुनाफा 142.6% की भारी बढ़त के साथ ₹444 करोड़ रहा।

इन शेयरों पर भी दिखेगा असर

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals):- कंपनी को चौथी तिमाही में ₹67.5 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹59.1 करोड़ का मुनाफा था। कमजोर परफॉर्मेंस के कारण कल शेयर दबाव में रह सकता है।

पेस डिगीटेक (Pace Digitek):- कंपनी को तमिलनाडु में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट के लिए NLC इंडिया से ₹709.9 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma):- कंपनी के अहमदाबाद प्लांट की जांच के बाद अमेरिकी रेगुलेटर (US FDA) ने 7 आपत्तियां (Form 483) जारी की हैं। कंपनी का कहना है कि ये केवल प्रक्रियात्मक हैं।

सोमवार का बाजार पूरी तरह से नतीजों और कॉर्पोरेट एक्शन से संचालित होगा। वोडाफोन आइडिया का 'बंपर प्रॉफिट' और सरकारी कंपनियों के मर्जर व आईपीओ की खबरें कल के ट्रेडर्स के लिए कमाई के बड़े मौके बना सकती हैं।

डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में दिए गए अनुमान cnbctv18 और एक्सपर्ट की रिपोर्ट पर निर्धारित है। निवेशकों को एक्सपर्ट की सलाह के मुताबिक निवेश करने की सलाह दी जाती है। लाइव हिंदुस्तान निवेशकों को सोच-समझकर इंवेस्टमेंट करने की सलाह देता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।