
आज ओपन हो रहे हैं 2 कंपनियों के IPO, लेकिन GMP जीरो, क्या फिर भी लगाएंगे दांव?
IPO News Updates: आज दो कंपनियों का आईपीओ ओपन हो रहा है। ये दोनों कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। आज से ओपन रहे इन दोनों कंपनियों की स्थिति ग्रे मार्केट में अच्छी नहीं है। ग्रे मार्केट में ये जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही हैं।
IPO News Updates: आज दो कंपनियों का आईपीओ ओपन हो रहा है। ये दोनों कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। आज से ओपन रहे इन दोनों कंपनियों की स्थिति ग्रे मार्केट में अच्छी नहीं है। ग्रे मार्केट में ये जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही हैं। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ...

1- Krupalu Metals
इस आईपीओ का साइज 13.48 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 19 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8 सितंबर यानी आज से 11 सितंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 72 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। लेकिन एक रिटेल निवेशक को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट 2,30,400 रुपये का है।
आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में प्रस्तावित है। Finshore Management Services Ltd को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
2- Nilachal Carbo Metalicks IPO
इस आईपीओ का साइज 56.10 करोड़ रुपये का है। इस इश्यू में नए शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है। फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी 26 लाख शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 40 लाख शेयर जारी करेगी। बता दें, आईपीओ 11 सितंबर तक ओपन रहेगा।
Nilachal Carbo Metalicks IPO का लॉट साइज 85 रुपये का है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। लेकिन एक रिटेल निवेशक को कम से कम 3200 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट 2,72,000 रुपये का दांव लगाना होगा। इस आईपीओ की लिस्टिंग भी बीएसई एसएमई में प्रस्तावित है।
सन कैपिटल एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





