Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़today two companies IPO opens check price band and other details here
खुल गए 2 कंपनियों के IPO, एक का GMP अभी से दिखा रहा 14 रुपये का फायदा

खुल गए 2 कंपनियों के IPO, एक का GMP अभी से दिखा रहा 14 रुपये का फायदा

संक्षेप:

IPO News: आज दो कंपनियों का आईपीओ ओपन हुआ है। यह दोनों कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। इन दोनों कंपनियों में एक कंपनी ग्रे मार्केट में मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रही है।

Jan 12, 2026 10:03 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPO News: आज दो कंपनियों का आईपीओ ओपन हुआ है। यह दोनों कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। इन दोनों कंपनियों में एक कंपनी ग्रे मार्केट में मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रही है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1-Avana Electrosystems IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 35.22 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 52 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 0.08 करोड़ शेयर जारी करेगी। आईपीओ 12 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा।

इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 56 रुपये से 59 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 2000 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 4000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट 236000 रुपये का रहेगा। बता दें, इस आईपीओ की लिस्टिंग एनएसई एसएमई में होगी।

ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है चर्चित बैंक का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में 14 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 23.73 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।

2- Narmadesh Brass Industries IPO

इस एसएमई सेगमेंट आईपीओ का साइज 44.87 करोड़ रुपये है। आईपीओ के जरिए कंपनी 0.07 करोड़ शेयर और ऑफर फार सेल के जरिए 0.02 करोड़ शेयर जारी करेगी। आईपीओ 12 जनवरी से 15 जनवरी तक ओपन रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 515 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

इस आईपीओ का लॉट साइज 240 शेयरों का है। कम से कम 480 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट 247200 रुपये का दांव लगाना होगा। इस आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में है।

ये भी पढ़ें:6 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहे ओपन, जानें GMP, प्राइस बैंड सहित अन्य डीटेल्स

ग्रे मार्केट की बात करें तो यह आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,