
आज बंद हो जाएंगे 2 कंपनियों के IPO, ग्रे मार्केट अभी से दिखा रहा फायदा
IPO News: आज दो कंपनियों के आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी मौका है। इन दोनों कंपनियों के आईपीओ ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। बता दें, दोनों कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है।
IPO News: आज दो कंपनियों के आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी मौका है। इन दोनों कंपनियों के आईपीओ ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। बता दें, दोनों कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन दोनों कंपनियों के विषय में ...
1- Grover Jewells IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 33.83 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 38 लाख शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ 4 फरवरी को खुला था। आईपीओ 6 फरवरी तक खुला रहेगा।
कंपनी ने आईपीओ के लिए 83 रुपये से 88 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। Grover Jewells IPO का लॉट साइज 1600 शेयरों का है। निवेशकों को कम से कम दो लॉट पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट 281600 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, दो दिन में आईपीओ को 4 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
Grover Jewells IPO ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कंपनी का आईपीओ आज 2.5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
2- Brandman Retail IPO
इस आईपीओ का साइज 86.09 करोड़ रुपये का है। कंपनी का आईपीओ 4 फरवरी को खुला था। निवेशकों के पास 6 फरवरी तक दांव लगाने का मौका है। आईपीओ के जरिए कंपनी ने 49 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी।
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 167 रुपये से 176 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 800 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम दो लॉट पर दांव लगाना है। निवेशकों को कम से कम 281600 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। दो दिन में आईपीओ को 4.91 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आईपीओ ग्रे मार्केट में 26 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रही है। जोकि 14.77 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




