आज के टॉप पिक्स: इन 5 शेयरों पर आज जरूर रखें नजर, इनमें उछाल की उम्मीद

Mar 13, 2026 08:14 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

आज के टॉप पिक्स: शेयर मार्केट में आज भी उथल-पुथल के आसार हैं। इसके बावजूद आप कुछ ऐसे स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं, जो अपने अपडेट्स की वजह से फोकस में रहेंगे। जैसे मनोरमा इंडस्ट्रीज, ग्रेविटा इंडिया, एक्शन कंस्ट्रक्शन और केपीआई ग्रीन। 

आज के टॉप पिक्स: इन 5 शेयरों पर आज जरूर रखें नजर, इनमें उछाल की उम्मीद

आज के टॉप पिक्स: शेयर मार्केट में आज भी उथल-पुथल के आसार हैं। इसके बावजूद आप कुछ ऐसे स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं, जो अपने अपडेट्स की वजह से फोकस में रहेंगे। जैसे मनोरमा इंडस्ट्रीज ने 500 करोड़ का फंडरेज क्लियर किया है। ग्रेविटा इंडिया का 559 करोड़ का मेगा अधिग्रहण डील फाइनल हुई है। एक्शन कंस्ट्रक्शन का जापानी कंपनी के साथ जॉइंट वेंचर और केपीआई ग्रीन ने सोलर प्लांट में 35 मेगावाट और जोड़ा है।

एसीएमई सोलर

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसीएमई सन पावर के माध्यम से, राजस्थान के फलोदी और जोधपुर में स्थित अपनी 300 मेगावाट / 1,409.34 मेगावाट घंटे क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजना के कुल 33.335 मेगावाट / 160.51 मेगावाट घंटे के दूसरे चरण को चालू कर दिया है।

बताए गए चरण द्वितीय के लिए सीओडी 14 मार्च होगी। इसके साथ, एसीएमई सन पावर ने कुल 300 मेगावाट / 1,409.34 मेगावाट घंटे क्षमता में से 66.67 मेगावाट / 320.99 मेगावाट घंटे की चालू क्षमता हासिल कर ली है।

शेयर प्राइस ट्रेंड: गुरुवार को एसीएमई सोलर के शेयर 4.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 240.40 रुपये पर बंद हुए। वह भी जब बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक महीने में इसने कमजोर मर्केट में भी बढ़त हासिल की। इसने इस अवधि में 7 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल की बात करें तो इनसे करीब 20 पर्सेंट का शानदार रिटर्न दिया है।

मनोरमा इंडस्ट्रीज

बोर्ड ने योग्य संस्थागत प्लेसमेंट या किसी अन्य माध्यम से इक्विटी शेयर, गैर-परिवर्तनीय ऋण साधनों के साथ वारंट या अन्य परिवर्तनीय प्रतिभूतियों के निर्गमन के माध्यम से 500 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने की मंजूरी दे दी है।

शेयर प्राइस ट्रेंड: मनोरमा इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को 0.64 प्रतिशत गिरकर 1328.60 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में यह स्टॉक 5.79 प्रतिशत टूटा है। जबकि, पिछले एक साल में करीब 29 पर्सेंट उछला है।

केपीआई ग्रीन एनर्जी

कंपनी ने अतिरिक्त 35 मेगावाट पीक सौर क्षमता को चालू कर दिया है, जिससे इसकी कुल परिचालन आईपीपी क्षमता बढ़कर 589 मेगावाट पीक हो गई है। हाथ में मौजूद परियोजनाओं के साथ, कंपनी निकट भविष्य में अतिरिक्त 1,582 मेगावाट पीक क्षमता शुरू करने की दिशा में अच्छी प्रगति पर है, जिससे इसका कुल आईपीपी पोर्टफोलियो बढ़कर 2.17 गीगावाट पीक हो जाएगा।

शेयर प्राइस ट्रेंड: केपीआई ग्रीन के शेयर गुरुवार को बंपर तेजी के साथ 8.88 पर्सेंट की ऊपर 396 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में यह स्टॉक लाल रंग में रहा और इस साल अबतक 18 फीस से अधिक टूट चुका है। हालांकि, एक साल में इसे 4.83 प्रतिशत का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

ग्रेविटा इंडिया

रीसाइक्लिंग कंपनी ग्रेविटा इंडिया ने राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज में 98.95 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 559.08 करोड़ रुपये में निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह लेन-देन 31 मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

शेयर प्राइस ट्रेंड: गुरुवार को यह स्टॉक मामूली गिरावट के साथ 1500 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में 9.29 प्रतिशत टूटा है और पिछले एक साल की बात करें तो इसमें 6.50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट

कंपनी ने जापान की क्वाटो वर्क्स के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौता किया है। इस सहयोग से प्रदर्शन और लागत दक्षता में सुधार करके उत्पाद प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ने की उम्मीद है, साथ ही भागीदारों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए विकास के अवसरों को संबोधित करने में सक्षम बनाया जा सकेगा।

शेयर प्राइस ट्रेंड: एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के शेयर गुरुवार को 1.71प्रतिशत की तेजी के साथ 868 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक साल में यह स्टॉक करीब 25 प्रतिशत टूटा है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,