
कैरेट के हिसाब से चेक करें सोने के आज के भाव, देखें सस्ता हुआ या महंगा
Gold Silver Price 11 September: इस सितंबर में सोना 6835 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी की कीमत में प्रति किलो 6695 रुपये का उछाल आया है। आज जीएसटी के साथ सर्राफा मार्केट में चांदी 127868 रुपये किलो हो गई है। जबकि, सोना 112691 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
Gold Silver Price 11 September: सोने-चांदी की गर्मी आज थोड़ी कम हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव आज 212 रुपये सस्ता होकर बिना जीएसटी 109223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी के रेट में 327 रुपये प्रति किलो की कमी हुई है।

इस सितंबर में सोना 6835 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी की कीमत में प्रति किलो 6695 रुपये का उछाल आया है। आईबीजेए के रेट्स के मुताबिक अगस्त के अंतिम कारोबारी दिन को सोना 102388 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। चांदी भी 117572 रुपये प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी।
जीएसटी के साथ सर्राफा मार्केट में चांदी 127868 रुपये किलो हो गई है। जबकि, सोना 112691 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आइबीजेए के मुताबिक बुधवार को चांदी बिना जीएसटी 124594 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि, सोना 109635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
कैरेट के हिसाब से आज गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 210 रुपये गिरकर 108786 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 112049 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 378 रुपये टूटकर 100048 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जीएसटी संग यह 103049 रुपये है।
आज 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 309 रुपये टूटकर 81917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली और जीएसटी के साथ यह 84374 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 14 कैरेट गोल्ड अब जीएसटी समेत 65812 रुपये पर पहुंच गया है।
सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।





