
शेयर बाजार में रेलवे स्टॉक्स ने मचाई है गदर, 13% उछला भाव, सरपट भाग रहे RVNL, IRCON
Railway Stocks: रेलवे सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज मंगलवार को फिर से तेजी देखने को मिली है। रेल विकास निगम लिमिटेड, जूपिटर वैगंस, आईआरसीटीसी, इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON International Ltd) के शेयरों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
Railway Stocks: रेलवे सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज मंगलवार को फिर से तेजी देखने को मिली है। रेल विकास निगम लिमिटेड, जूपिटर वैगंस, आईआरसीटीसी, इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON International Ltd) के शेयरों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बजट 2026 में अब सिर्फ कुछ ही हफ्ते बचे हुए हैं ऐसे में रेलवे कंपनियों के शेयरों में उछाल के पीछे यह एक बड़ी वजह है।
इरकॉन के शेयरों को खरीदने की होड़
IRCON International Ltd के शेयर बीएसई में आज मंगलवार को 157.55 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 177.30 रुपये का 13 प्रतिशत की उछाल के बाद 177.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मंगलवार की बढ़त पिछले 6 महीने में किसी एक दिन में कंपनी की सबसे अधिक बढ़त है। वैल्यूएम के लिहाज से भी जून के बाद आज का दिन सबसे शानदार रहा है। करीब 2.5 करोड़ लोगों ने शेयरों को खरीदा और बेचा है।
पिछले तीन कारोबारी दिन की तेजी के बाद भी इरकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में इस साल अबतक 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। साथ ही जून 2024 के 351 रुपये के उच्चतम स्तर से भी स्टॉक 50 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।
रेल विकास निगम के शेयरों में भी उछाल
आज लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों मे उछाल देखने को मिली है। आज से पहले रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को 4 और सोमवार को 4.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी।
आज मंगलवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों का भाव दिन में 349.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, रेलटेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयरों में आज मंगलवार को 4.7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
Texmaco Rail और तीतागढ़ के शेयरों का भाव क्रमशः 3.4 प्रतिशत और 1.4 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रहा है। आईआरसीटीसी के शेयरों में भी उछाल है।
बजट से रेलवे सेक्टर को क्या उम्मीद?
रेलवे सेक्टर को उम्मीद है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर में इजाफा होगा। माना जा रहा है CAPEX में 10 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके आलावा 300 से 400 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भी ऐलान किया जा सकता है। मौजूदा सरकार का सुरक्षा पर बड़ा फोकस है। ऐसे में कवच सेफ्टी सिस्टम के आवंटन को दोगुना किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




