today LPG cylinder price: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आज क्या बढ़ गए हैं दाम? बुकिंग से पहले कर लें चेक
मुख्य बातें
- today LPG cylinder price: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है
- आखिरी बार इसी महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी

today LPG cylinder price: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार, 6 जून 2026 को कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। कीमतें पुराने स्तर पर बरकरार हैं। उपभोक्ताओं के लिए यह राहत भरी खबर है। 7 जून 2026 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी नहीं की गई थी। युद्ध शुरू होने के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट दो बार बढ़ा है। पहली बार मार्च के महीने में कीमतों में इजाफा हुआ था। तब 60 रुपये की बढ़ोतरी कंपनियों ने की थी। यानी मार्च से अबतक एलपीजी सिलेंडर का रेट 89 रुपये बढ़ चुका है।
लखनऊ में क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट? (lpg price lucknow)
29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर का रेट 979.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। यूपी के अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में घरेलू सिलेंडर 939.50 रुपये के स्तर पर है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट? (domestic lpg cylinder price)
नई दिल्ली में - 942 रुपये
कोलकाता - 968 रुपये
मुंबई में - 941.50 रुपये
चेन्नई - 957.50 रुपये
नोएडा - 939.50 रुपये
बेंगलुरू - 944.50 रुपये
भुवनेश्वर - 968 रुपये
चंडीगढ़ - 951.50 रुपये
हैदराबाद - 994 रुपये
जयपुर - 945.50 रुपये
लखनऊ - 979.50 रुपये
पटना - 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट? (Commercial lpg cylinder price)
नई दिल्ली - 3113.50 रुपये
कोलकाता - 3255.50 रुपये
मुंबई - 3067.50 रुपये
चेन्नई - 3283 रुपये
गुरुग्राम - 3130 रुपये
नोएडा - 3113.50 रुपये
बेंगलुरू - 3198 रुपये
भुवनेश्वर - 3290 रुपये
चंडीगढ़ - 3136 रुपये
हैदराबाद - 3367 रुपये
जयपुर - 3141 रुपये
लखनऊ - 3236 रुपये
पटना - 3400 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 3152 रुपये
सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर क्या कहना है? (india domestic lpg prices)
भारत अपनी जरूरत का लगभग एलपीजी विदेशों से आयात करता है। ऐसे में इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें बढ़ने का असर सीधा भारतीय कंपनियों पर पड़ रहा है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने कहा था कि एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर औसतन 700 रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। मौजूदा समय में घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर कुल 1600 रुपये का खर्च आ रहा है।
सरकार ने पिछले दिनों में उज्जवला गैस को लेकर भी बड़ा बदलाव किया था। अब साल भर में सिर्फ 4 गैस सिलेंडर ही इस स्कीम के तहत मिलेंगे। बता दें, उज्जवला गैस सिलेंडर सामान्य एलपीजी सिलेंडर की तुलना में सस्ता रहता है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


