Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Today defence Stocks falls upto 8 percent before budget 2026
बजट 2026 से पहले डिफेंस कंपनियों के शेयरों गिरावट, 8% तक लुढ़का भाव, क्यों बेचे जा रहे हैं डिफेंस स्टॉक्स

बजट 2026 से पहले डिफेंस कंपनियों के शेयरों गिरावट, 8% तक लुढ़का भाव, क्यों बेचे जा रहे हैं डिफेंस स्टॉक्स

संक्षेप:

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और कोचिन शिपयार्ड के शेयर 8 प्रतिशत तक टूट चुके हैं।

Jan 20, 2026 03:18 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Defence Stocks: आज स्टॉक मार्केट में डिफेंस कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट ऐसे समय में देखने को मिल रही है जब बजट 10 दिन के बाद पेश किया जाएगा। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और कोचिन शिपयार्ड के शेयर 8 प्रतिशत तक टूट चुके हैं।

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट

डाटा पैटर्न (इंडिया) के शेयर 7.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद दोपहर में 2291.65 रुपये के स्तर पर आ गए थे। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड का शेयर 2.94 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2309.30 रुपये के लेवल पर आ गया था। वहीं, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का शेयर 2.86 प्रतिशत टूटने के बाद 2367.65 रुपये के स्तर पर आ गया।

कोचिन शिपयार्ड 2.43 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1469.95 रुपये, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड का शेयर 3.06 प्रतिशत की गिरावट के बाद 635.20 रुपये, एचएएल के शेयर 1.67 प्रतिशत टूटने के बाद 4428.50 रुपये के लेवल पर आ गया। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड 2.26 प्रतिशत और जेन टेक्नोलॉजी 3.17 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, बजट से पहले निवेशक थोड़ी सतर्कता बरत रहे हैं। जिसकी वजह से भी यह करेक्शन देखने को मिल रहा है।

एक्सपर्ट डिफेंस सेक्टर को लेकर क्या उम्मीद लगा रहा है

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस नोमुरा सिंगल डिजिट से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। MOFSL का मानना है कि अगले यूनियन बजट में डिफेंस सेक्टर को प्राथमिकता की जा सकती है। माना जा रहा है Capex 10.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 12.40 लाख करोड़ रुपये हो सकता है।

DAC ने शीत कालीन सत्र के दौरान 79000 करोड़ रुपये के कैपिटल की मंजूरी दे दी है। इस नए अप्रूवल के बाद वित्त वर्ष 2026 का कुल अप्रूवल 3.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा 40,000 करोड़ रुपये वन टाइम इमरजेंसी फंड की भी वित्त वर्ष 2026 में व्यवस्था की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;