Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़today 5 companies ipo going to close in list three big name check GMP here
आज बंद हो जाएंगे इन 5 कंपनियों के IPO, लिस्ट में 3 बड़े नाम, यहां चेक करें GMP भी

आज बंद हो जाएंगे इन 5 कंपनियों के IPO, लिस्ट में 3 बड़े नाम, यहां चेक करें GMP भी

संक्षेप:

IPO News Updates: प्राइमरी मार्केट में आज 5 कंपनियों के आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी मौका है। इन 5 कंपनियों में से 3 कंपनियां मेनबोर्ड की हैं। तो वहीं दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। यह सभी 10 सितंबर को ओपन हुए थे।

Fri, 12 Sep 2025 08:27 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPO News Updates: प्राइमरी मार्केट में आज 5 कंपनियों के आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी मौका है। इन 5 कंपनियों में से 3 कंपनियां मेनबोर्ड की हैं। तो वहीं दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। यह सभी 10 सितंबर को ओपन हुए थे। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन सभी कंपनियों के विषय में ...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1- Shringar House of Mangalsutra IPO

यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी के आईपीओ का साइज 400.95 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2.43 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ के लिए कंपनी ने 155 रुपये से 165 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, 90 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14,850 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।

पहले दो दिनों में इस कंपनी के आईपीओ को 8.26 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का आईपीओ आज 31 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

ये भी पढ़ें:5 साल में इस ₹9 के शेयर ने बना दिया करोड़पति, निवेशकों को मिला 13738% का रिटर्न

2- Dev Accelerator IPO

पहले दो दिन में इस आईपीओ को 16.11 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ का प्राइस बैंड 56 रुपये से 61 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 235 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14335 रुपये का दांव लगाना होगा। इस आईपीओ का साइज 143.35 करोड़ रुपये का है। जीएमपी की बात करें तो यह मेनबोर्ड आईपीओ आज 10 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

3- अर्बन कंपनी आईपीओ (Urban Company IPO)

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 1900 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल दोनों के तहत शेयर जारी करेगी। कंपनी ने 98 रुपये से 103 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। वहीं, 145 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14935 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 43 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी की संभावित लिस्टिंग 41 प्रतिशत के प्रीमियम पर आज दिखा रहा है।

ये भी पढ़ें:15 सितंबर को ओपन हो रहा है विजय केडिया के सपोर्ट वाला IPO, ₹100 पहुंचा GMP

4- Galaxy Medicare IPO

यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी ने 51 रुपये से 54 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 2000 शेयरों का है। एक रिटेल निवेशक को कम से कम 4000 शेयरों पर दांव लगाना होगा। आईपीओ का जीएमपी 6 रुपये आज है। बता दें, 2 दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान इस आईपीओ को 84 प्रतिशत सब्सक्राइब किया जा चुका है।

5- Jay Ambe Supermarkets IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 18.45 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 74 रुपये से 78 रुपये प्रति शेयर तय किया है। वहीं, 1600 शेयरों का कंपनी ने एक लॉट बनाया है। इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ पर दांव लगाने के लिए निवेशकों को कम से कम 2 लॉट को एक साथ सब्सक्राइब करना होगा। पहले दो दिन में आईपीओ को 7.26 गुना सब्सक्राइब किया गया था। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 9 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।