एक लाख रुपये लेने के लिए पहले देना होगा 7,500 रुपये टैक्स! जानिये सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • आपके पास रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नाम से कोई लेटर, मैसेज या ईमेल आया है? ईमेल या मैसेज में कहा गया है कि 1 लाख रुपये पाने के लिए पहले 7,500 रुपये टैक्स जमा करना होगा
Money

आपके पास रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नाम से कोई लेटर, मैसेज या ईमेल आया है? ईमेल या मैसेज में कहा गया है कि 1 लाख रुपये पाने के लिए पहले 7,500 रुपये टैक्स जमा करना होगा। तो सावधान हो जाइए। यह पूरी तरह फर्जी है। सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने इस वायरल लेटर को नकली बताया है और लोगों से ऐसे किसी भी झांसे में नहीं आने की अपील की है।

आया आरबीआई के नाम पर फर्जी लेटर

सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर इन दिनों आबीआई के नाम से एक फर्जी लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटर में दावा किया गया है कि आपके खाते में 1 लाख रुपये ट्रांसफर होने वाले थे, लेकिन ट्रांजैक्शन फेल होने की वजह से पेमेंट रोक दिया गया है। इसके बाद लोगों से कहा जा रहा है कि उन्हें 7,500 रुपये रिफंडेबल टैक्स के रूप में जमा करने होंगे। दावा किया गया है कि टैक्स जमा करते ही 10 मिनट के भीतर 1,06,800 रुपये उनके खाते में भेज दिए जाएंगे। इसके लिए कुछ बैंक अकाउंट की जानकारी भी दी जाती है और जल्द पेमेंट करने का दबाव बनाया जाता है।

हालांकि, पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने साफ कर दिया है कि यह लेटर पूरी तरह फर्जी है। आरबीआई कभी भी किसी व्यक्ति को पैसा जारी करने के बदले टैक्स जमा करने के लिए नहीं कहता। इसलिए ऐसे किसी भी मैसेज, ईमेल या लेटर पर भरोसा न करें। आरबीआई पहले भी कई बार लोगों को इस तरह की ठगी से सावधान कर चुका है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि वह किसी व्यक्ति के नाम से बैंक अकाउंट नहीं चलाता और न ही लॉटरी, इनाम, विदेशी फंड या किसी पेमेंट के नाम पर फोन, एसएसमएस, ईमेल या लेटर भेजकर पैसे मांगता है।

ऐसे बचें इस तरह की ठगी से

आरबीआई के नाम पर पैसे जमा करने की मांग करने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें।

किसी अनजान बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।

किसी भी लिंक पर क्लिक करने या निजी जानकारी साझा करने से पहले उसकी जांच जरूर करें।

RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in से ही जानकारी लें।

अगर आपके साथ ऐसी ठगी की कोशिश हुई है या आप इसके शिकार हो गए हैं, तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।