5 टुकड़ों में बंट रहा यह शेयर, 6 महीने में 200% से ज्यादा उछल गया है शेयर का दाम

Feb 17, 2026 07:05 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाइटन बायोटेक के शेयर मंगलवार को 9% से अधिक की तेजी के साथ 1424.50 रुपये पर बंद हुए हैं। टाइटन बायोटेक अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटने जा रही है। कंपनी के शेयर 6 महीने में 200% से ज्यादा चढ़ गए हैं।

5 टुकड़ों में बंट रहा यह शेयर, 6 महीने में 200% से ज्यादा उछल गया है शेयर का दाम

स्पेशियलिटी केमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी टाइटन बायोटेक के शेयर मंगलवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 1424.50 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान 1435 रुपये के लेवल को भी छुआ और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। टाइटन बायोटेक के शेयर 5 दिन में 35 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी अपने शेयर का बंटवारा करने जा रही है। कंपनी के शेयरों में पिछले 6 महीने में 200 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

5 टुकड़ों में शेयर बांटने जा रही है कंपनी
टाइटन बायोटेक लिमिटेड (Titan Biotech) अपने शेयर का बंटवारा करने जा रही है। टाइटन बायोटेक अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटने जा रही है। मल्टीबैगर कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांट रही है। टाइटन बायोटेक लिमिटेड ने स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट 20 फरवरी 2026 फिक्स की है। कंपनी पहली बार अपने शेयरों का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर रही है।

6 महीने में 208% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
टाइटन बायोटेक लिमिटेड (Titan Biotech) के शेयर पिछले 6 महीने में 208 पर्सेंट चढ़ गए हैं। स्पेशियलिटी केमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 18 अगस्त 2025 को 462.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 फरवरी 2026 को BSE में 1424.50 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 3 महीने में टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयरों में 41 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 221 पर्सेंट उछल गए हैं। टाइटन बायोटेक के शेयर पिछले 5 साल में 697 पर्सेंट उछल गए हैं।

52 हफ्ते के निचले स्तर से 280% से ज्यादा उछल गए शेयर
टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 280 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 373.65 रुपये है। कंपनी के शेयर इस लेवल से 280 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 17 फरवरी 2026 को 1424.50 रुपये पर बंद हुए हैं। टाइटन बायोटेक का मार्केट कैप मंगलवार को 1170 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। अगर पिछले 10 साल की बात करें तो टाइटन बायोटेक के शेयरों में 3500 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 55.78 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 44.22 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;