
इस रेलवे स्टॉक के पास ₹30000 करोड़ का काम, मुंबई मेट्रो का भी मिला वर्क ऑर्डर, क्या आपके पोर्टफोलियो में है शेयर
Railway Stock: भारतीय रेलवे कंपनियों को इस समय खूब ऑर्डर मिल रहे हैं। मौजूदा केंद्र सरकार का फोकस रेलवे सेक्टर पर अधिक है। जिसकी वजह से रेलवे वैगन के मार्केट में तेज इजाफा हो रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कुल 41929 वैगन का उत्पादन किया गया है।
Railway Stock: भारतीय रेलवे कंपनियों को इस समय खूब ऑर्डर मिल रहे हैं। मौजूदा केंद्र सरकार का फोकस रेलवे सेक्टर पर अधिक है। जिसकी वजह से रेलवे वैगन के मार्केट में तेज इजाफा हो रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कुल 41929 वैगन का उत्पादन किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में 37650 वैगन का उत्पादन किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि 2031 तक इस इंडस्ट्री का मार्केट कैप 30,000 करोड़ रुपये पहुंच सकता है। इस सेक्टर की अगुआ कंपनी टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems) है। जिसके पास मार्केट शेयर 25 प्रतिशत है।

कंपनी के पास 30,000 करोड़ रुपये का काम
वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही तक कंपनी के पास कुल 30 हजार करोड़ रुपये का काम है। पिछले हफ्ते ही कंपनी को 2481 करोड़ रुपये का काम मुंबई मेट्रो लाइन से मिला था। इस कॉन्ट्रैक्ट में डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग आदि है। बता दें, पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 31 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 54 प्रतिशत टूट चुका है। इस दौरान रेवन्यू के दौरान में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय टीटागढ़ का शेयर 1.41 प्रतिशत की गिरावट के बाद 843.25 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 29 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। कंपनी का 52 वीक हाई 1368.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 655.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 11365.37 करोड़ रुपये का है।
दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 28.14 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 5 साल में टीटागढ़ के शेयरों की कीमतों में 1949 प्रतिशत उछाल देखने को मिला है।
डिविडेंड देती आ रही है कंपनी
यह रेलवे स्टॉक उन कंपनियों में से एक है जिन्होंने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। आखिरी बार कंपनी सितंबर के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तबह योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





