Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Titagarh Rail Systems share jumps 5 pecent today
बुलेट ट्रेन की तरह भाग रह है यह रेलवे स्टॉक, शेयरों में 5% की तेजी, कंपनी के पास ₹26000 करोड़ का काम

बुलेट ट्रेन की तरह भाग रह है यह रेलवे स्टॉक, शेयरों में 5% की तेजी, कंपनी के पास ₹26000 करोड़ का काम

संक्षेप:

Railway Stock: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भी तीतागढ़ रेल सिस्टम (Titagarh Rail Systems) के शेयरों में मंगलवार को 5.2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस उछाल के बाद बीएसई में 818 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए।

Tue, 12 Aug 2025 12:10 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Railway Stock: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भी तीतागढ़ रेल सिस्टम (Titagarh Rail Systems) के शेयरों में मंगलवार को 5.2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस उछाल के बाद बीएसई में 818 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। मंगलवार की सुबह कंपनी के शेयर मामूली गिरावट के साथ 775 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ था। बता दें, सोमवार को मार्केट बंद होने के बाद इस रेलवे कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें:HAL ने इस डिफेंस कंपनी को दिया 10 करोड़ रुपये का काम, शेयरों में 4% की तेजी

नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट

तीतागढ़ ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि सालाना आधार पर उनका नेट प्रॉफिट 54 प्रतिशत लुढ़क गया है। अप्रैल से जून के दौरान कंपन का कुल नेट प्रॉफिट 30.86 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में इस रेल सेक्टर की कंपनी का नेट प्रॉफिट 67.01 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशन्स) 679.30 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 903.05 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें:2 दिन में 40% चढ़ा यह स्टॉक, निवेशक अचानक क्यों खरीद रहे हैं यह शेयर?

26000 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक

तीतागढ़ रेल सिस्टम के पास 2469 करोड़ रुपये का नया काम है। कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 26000 करोड़ रुपये से अधिक का है। इस वर्क ऑर्डर में ज्वाइंट वेंचर में मिले काम भी शामिल हैं।

बीते महीने तीतागढ़ रेल सिस्टम ने बंगाल सरकार के साथ 99 सालों का समझौता किया था। यह लीज एग्रीमेंट 40.009 एकड़ जमीन को लेकर किया गया है। इस लीज की वैल्यू 137 करोड़ रुपये है।

बीते एक साल से संघर्ष कर रहा है रेलवे स्टॉक

ज्यादातर मल्टीबैगर स्टॉक की तरफ तीतागढ़ रेल सिस्टम का शेयर भी बीते एक साल के दौरान संघर्ष करता नजर आया है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 45 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 1.03 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में यह रेलवे स्टॉक 1845 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)