Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Thyrocare Technologies promoters sell 10 percent company will give 2 share bonus
1 पर 2 शेयर फ्री दे रही कंपनी, ‘मालिक’ ने रिकॉर्ड डेट से पहले बेच दिया 10% हिस्सा

1 पर 2 शेयर फ्री दे रही कंपनी, ‘मालिक’ ने रिकॉर्ड डेट से पहले बेच दिया 10% हिस्सा

संक्षेप:

Bonus Share: बोनस शेयर देने जा रही कंपनी Thyrocare Technologies के एक प्रमोटर Docon Technologies ने शेयरों को बेचा है। प्रमोटर ने 10 प्रतिशत हिस्से को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के लिए बेच दिया है।

Sun, 26 Oct 2025 04:01 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: बोनस शेयर देने जा रही कंपनी Thyrocare Technologies के एक प्रमोटर Docon Technologies ने शेयरों को बेचा है। प्रमोटर ने 10 प्रतिशत हिस्से को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के लिए बेच दिया है। एनएसई के बल्क डील के डाटा के अनुसार Docon Technologies ने 53.52 लाख शेयर जोकि कंपनी के 10.06 प्रतिशत हिस्से के बराबर हैं। उन्हें बेच दिया है। यह शेयर 1252.03 करोड़ रुपये के औसतन कीमत पर 667.69 करोड़ रुपये में बेचा है। बता दें, इस बिक्री के बाद अब कंपनी में Docon Technologies की हिस्सेदारी 71.06 प्रतिशत से घटकर 61 प्रतिशत के स्तर पर आ गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बोनस शेयर दे रही है कंपनी

Thyrocare Technologies ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 1 शेयर पर 2 शेयर योग्य निवेशकों को बोनस दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:LIC ने नहीं, अमेरिकी बीमा कंपनियों ने अडानी ग्रुप पर लगाया है बड़ा दांव

एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है कंपनी

अभी दो दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी एक शेयर पर 7 रुपये क डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन?

शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में करीब 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1265.40 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। 6 महीने में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। वहीं, एक साल में Thyrocare Technologies ने पोजीशनल निवेशकों को 38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 1470 रुपये और 52 वीक लो लेवल 658 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 6705.92 करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:LG और टाटा के IPO पर दांव ना लगा पाने का है अफसोस? मिलेंगे इस हफ्ते 4 बड़े मौके

2 साल में Thyrocare Technologies के शेयरों की कीमतों में 134 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।