
1 पर 2 शेयर मिलेंगे, कंपनी पहली बार दे रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट नवंबर में ही
Bonus share: थायरोकेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Thyrocare Technologies Ltd) के शेयर इसी हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। कंपनी एक शेयर पर 2 शेयर योग्य निवेशकों को बोनस दे रही है।
Bonus Share: थायरोकेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Thyrocare Technologies Ltd) के शेयर इसी हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। कंपनी एक शेयर पर 2 शेयर योग्य निवेशकों को बोनस दे रही है। रिटर्न के मामले में भी कंपनी का प्रदर्शन शानदार है।
शुक्रवार को है रिकॉर्ड डेट
एक्सचेंज को दी जानकारी में थायरोकेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 2 शेयर बोनस दिया जाएगा। कंपनी ने 16 नवंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है। थायरोकेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने 28 नवंबर, दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम इस दिन कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें हर शेयर पर दो शेयर फ्री मिलेंगे।
शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर थायरोकेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1527.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 56 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में थायरोकेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों ने पोजीशनल निवेशकों को 57 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
इस कंपनी का 52 वीक हाई 1613.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 658 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8106 करोड़ रुपये का है। दो साल में थायरोकेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों में 180 प्रतिशत और 3 साल में 147 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
इस साल दो बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी
पहली बार कंपनी के शेयर इस साल जुलाई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड दिया था। दूसरी बार कंपनी के शेयर अक्टूबर के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 7 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





