इन 3 रेलवे स्टॉक्स को खरीदने की आज होड़, 19% उछला तक भाव, तीनों की तेजी के पीछे अलग-अलग कारण
Railway Stocks: सोमवार को दिन रेलवे सेक्टर की कंपनियों के लिए शानदार रहा है। आज आईआरसीटीसी, रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और जूपिटल वैगंस के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है

Railway Stocks: सोमवार को दिन रेलवे सेक्टर की कंपनियों के लिए शानदार रहा है। आज आईआरसीटीसी, रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और जूपिटल वैगंस के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। रेलवे सेक्टर की इन कंपनियों के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह किराया में बढ़ोतरी का नया ऐलान है। सरकार की तरफ से रेलवे के किराये में इजाफा किया गया है। जोकि 26 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगा।
1 प्रतिशत से अधिक चढ़ा आईआरसीटीसी का शेयर
आईआरसीटीसी के शेयर आज एनएसई में 1.30 प्रतिशत की तेजी के बाद 683.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इससे पहले सोमवार की सुबह कंपनी के शेयर 679.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर खुले थे। इस कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी सितंबर तिमाही तक 37.60 प्रतिशत थी।
रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में 3% की तेजी
RailTel Corporation of India के शेयरों का भाव भी बढ़ा हुआ है। 3 प्रतिशत की उछाल की वजह से इस रेलवे स्टॉक की कीमत सोमवार को दिन में 346.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। यह रेलवे स्टॉक 334.40 रुपये के स्तर पर खुला था। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एलन मस्क की स्टारलिंक के साथ बातचीत में है। भारत में स्टारलिंक, रेलटेल को अपना पार्टनर बना सकती है। बता दें, बीते तीन साल में इस रेलवे स्टॉक की कीमतों में 178 प्रतिशत की तेजी आई है।
जूपिटर वैगन्स को खरीदने की मची है आज होड़
Jupiter Wagons Limited के शेयर दिन में 19 प्रतिशत की उछाल के बाद 310.65 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए। एनएसई में कंपनी का शेयर आज सुबह 269.10 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ था। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह प्रमोटर्स का कदम है। कंपनी के प्रमोटर 0.55 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई है। बता दें, आज सबका ध्यान खींचने वाले इस स्टॉक की कीमतों में पिछले एक साल में 43 प्रतिशत की गिरावट आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




