खुलने जा रहे हैं 3 नए कंपनियों के IPO, यहां चेक करें तारीख, कीमत और GMP
IPO News: इस हफ्ते 3 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। और दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। आइए प्राइस बैंड सहित अन्य सभी डीटेल्स जानते हैं।

IPO News: इस हफ्ते 3 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। और दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। आइए प्राइस बैंड सहित अन्य सभी डीटेल्स जानते हैं।
1-SEDEMAC Mechatronics IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 1087.45 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 80 लाख शेयर जारी करेगी। यह शेयर पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। आईपीओ 4 मार्च को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 6 मार्च तक दांव लगाने का मौका रहेगा।
SEDEMAC Mechatronics IPO का प्राइस बैंड 1287 रुपये से 1352 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 11 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। जिसकी वजह से कम से कम 14872 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 12 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
2- Elfin Agro India IPO
यह एसएमई सेगमेंट की कंपनी है। कंपनी का आईपीओ 25.03 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 53 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 5 मार्च 2026 को खुलेगा। निवेशकों के पास 9 मार्च तक दांव लगाने का मौका रहेगा।
कंपनी ने आईपीओ के लिए 47 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 3000 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इन्वेस्टमेंट 282000 रुपये है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।
इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
3- Srinibas Pradhan Constructions IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 20.32 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 17 लाख फ्रेश शेयर और 4 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। आईपीओ 6 मार्च को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 10 मार्च तक दांव लगाने का मौका आईपीओ पर रहेगा।
कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 91 रुपये से 98 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। आईपीओ का लॉट साइज 1200 शेयरों का बनाया गया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से कम से कम 235200 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।
यह आईपीओ ग्रे मार्केट में जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



