टाटा के इस धाकड़ स्टॉक को 3-3 एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह, 2% चढ़ा आज भाव, चेक करें क्या है टारगेट प्राइस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Titan target price: आज शुक्रवार को टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • 3-3 एक्सपर्ट्स ने इस धाकड़ स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है
टाटा के इस धाकड़ स्टॉक को 3-3 एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह, 2% चढ़ा आज भाव, चेक करें क्या है टारगेट प्राइस

Titan target price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर 3-3 एक्सपर्ट्स ने BUY रेटिंग दी है। बता दें, आज लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब टाइटन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

बीएसई में आज शुक्रवार को टाइटन लिमिटेड के शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 4295 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। हालांकि, इसके बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में नरमी देखने को मिली। लेकिन स्टॉक हरे निशान के ऊपर ही लगातार ट्रेड कर रहा है।

क्या टारगेट प्राइस जेपी मॉर्गन ने किया सेट (Titan share target price)

ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने 5400 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा स्तर से 28% अधिक है। जेपी मॉर्गन टाइटन लिमिटेड के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टाइटन की खूबी है कि अधिक कीमतों में भी अपने आप को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना। यही उससे सबसे अलग बनाता है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में गोल्ड की कीमतें अधिक होने के बाद भी खरीदार बाजार में लौटे।

मोतीलाल ओसवाल भी बुलिश

जेपी मॉर्गन के अलावा मोतीलाल ओसवाल ने भी टाइटन के शेयरों को खरीदने की सलाह निवेशकों को दी है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 5250 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि मौजूदा कीमत की तुलना में 24% अधिक है।

इसके अलावा जेएम फाइनेंशियल ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी के लिए 4900 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने भी टाइटन के लिए BUY टैग दिया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Titan Share Performance)

स्टॉक मार्केट में जब ज्यादातर कंपनियां संघर्ष कर रही थीं। तब यह स्टॉक निवेशकों को मोटा रिटर्न देने में सफल रहा है। कंपनी के शेयरों का भाव एक साल में 21 प्रतिशत बढ़ा है। इसी पीरियड में सेंसेक्स इंडेक्स 8.89 प्रतिशत गिरा है। दो साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 28 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। बता दें, टाइटन के शेयरों की कीमतों में 5 साल में 154 प्रतिशत और 10 साल में 1102.99 प्रतिशत की तेजी आई है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।