Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़this week two companies ipo going to open check details here
इस हफ्ते खुलेंगे 2 कंपनियों के IPO, एक का GMP दिखा रहा 30 रुपये

इस हफ्ते खुलेंगे 2 कंपनियों के IPO, एक का GMP दिखा रहा 30 रुपये

संक्षेप: IPO News Updates - इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में थोड़ी सुस्ती छाई रहेगी। सिर्फ दो कंपनियों के आईपीओ ही खुल रहे हैं। इन दो कंपनियों में एक मेनबोर्ड सेगमेंट में है। तो वहीं एक कंपनी का आईपीओ एसएमई सेगमेंट में है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ...

Sun, 16 Nov 2025 12:01 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPO News Updates - इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में थोड़ी सुस्ती छाई रहेगी। सिर्फ दो कंपनियों के आईपीओ ही खुल रहे हैं। इन दो कंपनियों में एक मेनबोर्ड सेगमेंट में है। तो वहीं एक कंपनी का आईपीओ एसएमई सेगमेंट में है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. एक्सलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी (Excelsoft Technologies)

यह आईपीओ 18 नवंबर को खुलेगा। निवेशकों के पास 21 नवंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 500 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए 1.50 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किया जाएगा। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत कंपनी 2.67 करोड़ शेयर जारी करेगी। ऑफर फार सेल के तहत मौजूदा निवेशक 320 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेंगे।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 114 रुपये से 120 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 125 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 15000 रुपये का इंवेस्टमेंट करना ही होगा।

आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा गया है।

ये भी पढ़ें:IPO से 48% चढ़ चुका है स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम, क्या है एक्सपर्ट की राय

ग्रे मार्केट में भी स्थिति अच्छी

आईपीओ ग्रे मार्केट में भी मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रही है। आईपीओ 30 रुपये के जीएमपी पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 25 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस समय ग्रे मार्केट में आईपीओ सबसे मजबूत स्थिति में है।

2- Gallard Steel IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 37.50 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 25 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 नवंबर से 21 नवंबर तक ओपन रहेगा। बता दें, यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है।

ये भी पढ़ें:₹150 वाले इस स्टॉक में खूब हलचल, 1 साल में 2300% की तेजी, आप का है दांव

Gallard Steel IPO का प्राइस बैंड 142 रुपये से 150 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी रिटेल निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा।

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ संघर्ष कर रहा है। आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।