Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़this week seven companies will trade ex dividend check here
7 कंपनियां ट्रेड करेंगी इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड, जहां कहां होगा कितना फायदा

7 कंपनियां ट्रेड करेंगी इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड, जहां कहां होगा कितना फायदा

संक्षेप:

Dividend Stock: इस हफ्ते कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन 8 कंपनियों की लिस्ट में एक कंपनी ऐसी भी है जो निवेशकों को एक शेयर पर 55 रुपये का डिविडेंड दे रही है। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में...

Nov 23, 2025 01:14 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dividend Stock: इस हफ्ते कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन 8 कंपनियों की लिस्ट में एक कंपनी ऐसी भी है जो निवेशकों को एक शेयर पर 55 रुपये का डिविडेंड दे रही है। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. 25 नवंबर को कौन सी कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड

Ingersoll-Rand (India) Ltd के शेयर मंगलवार को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 55 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी इसी साल जुलाई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर Ingersoll-Rand (India) Ltd के शेयर एनएसई में 3899 रुपये पर बंद हुआ था।

2- 26 नवंबर को कौन सी कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड

इस दिन दो कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन दो कंपनियों में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (Power Finance Corporation Ltd) भी एक है। कंपनी ने एक शेयर पर 3.65 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी के शेयर इसी साल चार बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। बता दें, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन इस साल अबतक 10 रुपये से अधिक का डिविडेंड दिया है।

ये भी पढ़ें:इस हफ्ते खुल रहे हैं 3 कंपनियों के IPO, चेक करें कीमत, GMP सहित डीटेल्स

श्यामकलाल इंवेस्टमेंट लिमिटेड के शेयर भी 26 नवंबर को ही एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी कंपनी ने एक शेयर पर 10 पैसे का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

3- ए के कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (A.K.Capital Services Ltd) के शेयर 27 नवंबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 16 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

4- 28 नवंबर को तीन कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड

NILE Ltd की तरफ से योग्य निवेशकों को एक शेयर 5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। मीरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एक शेयर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। वहीं, आर्यवन एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर भी इसी दिन एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,