
LG और टाटा के IPO पर दांव ना लगा पाने का है अफसोस? मिलेंगे इस हफ्ते 4 बड़े मौके, एक का GMP पहुंचा 132 रुपये
IPO News: अगर आप भी टाटा कैपिटल और एलजी इंडिया के आईपीओ पर दांव ना लगा पाने के कारण अफसोस मना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते शेयर बाजार में भले ही कोई लिस्टिंग ना हो।
IPO News: अगर आप भी टाटा कैपिटल और एलजी इंडिया के आईपीओ पर दांव ना लगा पाने के कारण अफसोस मना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते शेयर बाजार में भले ही कोई लिस्टिंग ना हो। लेकिन कुछ कंपनियों के आईपीओ ओपन होने जा रहे हैं। 4 नई कंपनियां प्राइमरी मार्केट में दस्तक दे रही हैं। इसमें Orkla India की खूब चर्चा है। यह मेनबोर्ड आईपीओ ग्रे मार्केट में मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है।

1. Jayesh Logistics IPO
यह आईपीओ 27 नवंबर को खुल जाएगा। कंपनी का आईपीओ 29 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 116 रुपये से 122 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। लेकिन रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम इंवेस्टमेंट वैल्यू 2,44,000 रुपये है।
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
2- Game Changers Texfab IPO
यह आईपीओ 28 नवंबर से 30 नवंबर तक ओपन रहेगा। कंपनी ने 96 रुपये से 102 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड घोषित किया है। वहीं, 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। यह भी एक एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का साइज 54.84 करोड़ रुपये है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है।
इस आईपीओ का जीएमपी जीरो रुपये है।
3- Safecure IPO
यह भी एक एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी के आईपीओ का साइज 30.60 करोड़ रुपये है। कंपनी ने 102 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है।
आईपीओ ग्रे मार्केट में जीरो रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
4- Orkla India IPO
ग्रे मार्केट में इस कंपनी का आईपीओ सबसे मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहा है। इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में इस कंपनी का आईपीओ 132 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जोकि 18 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है।
Orkla India IPO का साइज 1667.54 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 29 अक्टूबर को खुलेगा। निवेशकों के पास 31 अक्टूबर तक दांव लगाने का मौका मिलेगा। बता दें, इस मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 695 रुपये से 730 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





