IPO की फिर लौटी बहार, इस हफ्ते 8 नए इश्यू हो रहे ओपन, किसका GMP सबसे अधिक
मुख्य बातें
- IPO News: इस हफ्ते 8 कंपनियों का आईपीओ खुल रहा है
- यह सभी 8 कंपनियां SME सेगमेंट की है
- इसमें महज कुछ कंपनियां ही ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी

IPO News: एक बार फिर से आईपीओ की बहार लौट आई है। इस हफ्ते 8 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। ये सभी कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। यानी मेनबोर्ड सेगमेंट में अभी भी कोई नया आईपीओ दस्तक नहीं दे रहा है। आखिरी बार मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ 5 मई को आया था। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस हफ्ते ओपन हो रहे हैं आईपीओ के विषय में
1-NFP Sampoorna Foods IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 24.53 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 45 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ आज 18 मई से 20 मई तक खुला है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 52 रुपये से 55 रुपये तय किया गया है।
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 8 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।
2-Teamtech Formwork Solutions IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 50.15 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए 80 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ 19 मई से 21 मई तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 61 रुपये से 63 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये है।
3- Vegorama Punjabi Angithi IPO
इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का साइज 38.38 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए 0.40 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 73 रुपये से 77 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। यह आईपीओ 20 मई से 26 मई तक खुला रहेगा।
ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 13 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
4- Harikanta Overseas IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 25.63 करोड़ रुपये है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 91 रुपये से 96 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ 20 मई से 22 मई तक खुला रहेगा।
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये है।
5- Bio Medica Laboratories IPO
यह आईपीओ 21 मई से 25 मई तक खुला रहेगा। कंपनी ने 132 रुपये से 139 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया गया है। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 52.43 करोड़ रुपये का है।
6- Autofurnish IPO
इस कंपनी के आईपीएओ का साइज 14.60 करोड़ रुपये का है। इस कंपनी का आईपीओ 21 मई से 25 मई तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 41 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये है।
7- Q-Line Biotech IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 214.48 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए 63 लाख शेयर जारी करेगी। Q-Line Biotech IPO का प्राइस बैंड 326 रुपये से 343 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था।
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 42 रुपये के प्रीमियम पर था।
8- M R Maniveni Foods IPO
आईपीओ साइज 27.04 करोड़ रुपये था। आईपीओ के जरिए 52 लाख शेयर जारी करेगी। आईपीओ 22 मई से 26 मई तक खुल रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 51 रुपये से 52 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है।
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


