
आज से खुल रहे हैं 5 कंपनियों के IPO, लिस्ट में 4 बड़े नाम, फटाफट चेक करें GMP
IPO News: शेयर बाजार में आज 5 कंपनियों के आईपीओ ओपन हो रहे हैं। इन 5 कंपनियों में से 4 कंपनियां मेनबोर्ड और एक कंपनी एसएमई सेगमेंट की है। ये सभी आईपीओ 21 अगस्त को बंद होंगे। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ...
IPO News: शेयर बाजार में आज 5 कंपनियों के आईपीओ ओपन हो रहे हैं। इन 5 कंपनियों में से 4 कंपनियां मेनबोर्ड और एक कंपनी एसएमई सेगमेंट की है। ये सभी आईपीओ 21 अगस्त को बंद होंगे। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ...
1- Shreeji Shipping Global IPO
इस मेनबोर्ड आईपीओ का साइज 410.71 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.63 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। Shreeji Shipping Global IPO का प्राइस बैंड 240 रुपये से 252 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। एक लॉट में 58 शेयर रखे गए हैं। जिसकी वजह से निवेशकों को 13920 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, आज ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
2- Gem Aromatics IPO
कंपनी ने आईपीओ के लिए 309 रुपये से 325 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। Gem Aromatics IPO ने 46 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14214 रुपये का दांव लगाना होगा। आईपीओ का साइज 451.25 करोड़ रुपये का है। आईपीओ फ्रेश शेयर के जरिए 54 लाख और ऑफर फार सेल के जरिए 85 लाख शेयर जारी करेगी। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 28 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
3- विक्रम सोलर आईपीओ
यह भी एक मेनबोर्ड आईपीओ है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2079.37 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी। यह आईपीओ भी फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल पर आधारित है। कंपनी ने 315 रुपये से 332 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, 45 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14175 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 54 रुपये के प्रीमियम पर है।
4- पटेल रिटेल आईपीओ (Patel Retail IPO)
इस आईपीओ का साइज 242.76 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने 237 रुपये से 255 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने 58 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 13746 रुपये का दांव लगाना होगा। इस आईपीओ का आज का जीएमपी 45 रुपये प्रति शेयर है।
5- LGT Business Connextions IPO
यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी ने 107 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। लेकिन एक रिटेल निवेशक को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 2,56,800 रुपये का दांव लगाना होगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





