Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़this week 2 companies will trade ex bonus check record date here
इस हफ्ते दो कंपनियां ट्रेड करेंगी Ex-Bonus, एक कंपनी दे रही 1 पर 4 शेयर बोनस

इस हफ्ते दो कंपनियां ट्रेड करेंगी Ex-Bonus, एक कंपनी दे रही 1 पर 4 शेयर बोनस

संक्षेप:

Bonus Share: शेयर बाजार में इस हफ्ते दो कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन दो कंपनियों में बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड है। वहीं, दूसरी कंपनी Authum Investment & Infrastructure Ltd है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन दोनों कंपनियों के विषय में

Jan 11, 2026 10:43 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: शेयर बाजार में इस हफ्ते दो कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन दो कंपनियों में बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड है। वहीं, दूसरी कंपनी Authum Investment & Infrastructure Ltd है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन दोनों कंपनियों के विषय में

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. Authum Investment & Infrastructure Ltd

कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 13 जनवरी को रिकॉर्ड डेट तय किया है। शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Authum Investment & Infrastructure Ltd के शेयर बीएसई में 2.46 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3045.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें:PSU मिनी रत्न IPO की ताबड़तोड़ खरीदारी जारी, पहले दिन 8 गुना भरा

बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यह बोनस शेयर 64 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 2021 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों का 10 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

2- बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड

इस कंपनी के शेयरों के बंटवारे के साथ-साथ बोनस शेयर भी दिया जाएगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि एक रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया जाएगा। वहीं, 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर एक रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। बता दें, कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के लिए 16 जनवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

ये भी पढ़ें:पहले दिन ही 80% भरा आईपीओ, ग्रे मार्केट दिखा रहा अभी से फायदा

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 436 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, एक साल में कंपनी का शेयर 24 प्रतिशत गिरा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।