Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़this stock announced dividend of 37 rupee check record date here
24वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, हर शेयर पर ₹37 का फायदा, रिकॉर्ड डेट 30 दिन के अंदर

24वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, हर शेयर पर ₹37 का फायदा, रिकॉर्ड डेट 30 दिन के अंदर

संक्षेप:

Dividend Stock: अम्बिका कॉटन मिल्स लिमिटेड (Ambika Cotton Mills Ltd) ने एक बार फिर से डिविडेंड देने का ऐलान कर दिया है। यह 24वीं बार है जब कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। हालांकि, इस साल पहली बार कंपनी ने डिविडेंड देने का फैसला किया है।

Aug 31, 2025 04:31 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dividend Stock: अम्बिका कॉटन मिल्स लिमिटेड (Ambika Cotton Mills Ltd) ने एक बार फिर से डिविडेंड देने का ऐलान कर दिया है। यह 24वीं बार है जब कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। हालांकि, इस साल पहली बार कंपनी ने डिविडेंड देने का फैसला किया है। योग्य निवेशकों को हर शेयर पर 37 रुपये का लाभांस कंपनी दे रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1 शेयर पर 37 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी

कंपनी ने 30 अगस्त को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 37 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया है। अम्बिका कॉटन मिल्स लिमिटेड ने कहा है कि इस डिविडेंड के लिए 20 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। यानी जिन निवेशकों का नाम इस दिन कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:100 कंपनियां ट्रेड करेंगी इस हफ्ते Ex-Dividend, लिस्ट में NTPC जैसे बड़े नाम भी

2002 में पहली बार कंपनी ने दिया था डिविडेंड

अम्बिका कॉटन मिल्स लिमिटेड ने पहली बार निवेशकों को 2002 में डिविडेंड दिया था। कंपनी ने एक शेयर पर 1.2 रुपये का डिविडेंड तब निवेशकों को बांटा था। वहीं, आखिरी बार कंपनी 20 सितंबर 2024 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 35 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, 2011 में कंपनी 3 बार निवेशकों को डिविडेंड दिया था। हालांकि, इस कंपनी ने एक बार भी अभी तक बोनस शेयर निवेशकों को नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें:2 कंपनियों के शेयरों का होगा इस हफ्ते बंटवारा, एक का भाव 50 रुपये से भी कम

शेयर बाजार में कैसा बीता एक साल?

शुक्रवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 1.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 1411.80 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 6.80 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव लगभग 17 प्रतिशत गिरा है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक महज 96 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 102 प्रतिशत की तेजी से भी कम है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।