1 लाख रुपये की SIP ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, मिला ₹1.54 करोड़ का रिटर्न
SIP: अगर कोई निवेशक लगातार 1 लाख रुपये का इन्वेस्ट पिछले 25 साल से कर रहा है तब की स्थिति में आज वह करोड़पति बन गया है। लॉन्ग टर्म में SIP ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है।

SIP: मौजूदा समय में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। युद्ध की वजह से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में इस समय उथल-पुथल मची हुई है। इस उठा-पटक के दौर में भी एक्सपर्ट निवेशकों को SIP जारी रखने की सलाह दे रहे हैं। 25 साल में SIP के जरिए इन्वेस्ट करने वाले निवेशक करोड़पति बन गए हैं।
हर साल 1 लाख रुपये की SIP ने बनाया करोड़पति
अगर कोई निवेशक लगातार 1 लाख रुपये का इन्वेस्ट पिछले 25 साल से कर रहा है तब की स्थिति में आज वह करोड़पति बन गया है। लॉन्ग टर्म में SIP ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है।
2001 में जिसने किया होगा 1 लाख रुपये की SIP
अगर किसी निवेशक ने 2001 में सालाना 1,00,000 रुपये की एसआईपी (SIP) शुरू की होगी। तो वह आज की स्थिति में मालामाल हो गया होगा। 2001 में सेंसेक्स 3262 अंक पर था। 2008 में स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के वक्त पर यह 29286 अंक पर था। मंदी की वजह से भले ही स्टॉक मार्केट लुढ़क गया हो लेकिन इसके बाद भी इसने तेजी से रिकवर किया।
2011 में एक बार फिर से सेंसेक्स के लिए बुरा साल रहा है। सेंसेक्स इस साल में 24.64 प्रतिशत लुढ़क गया। बाजार को एक बार फिर 2020 में झटका लगा। इस साल इंडेक्स में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। लेकिन फिर से स्टॉक मार्केट रफ्तार पकड़ी। जिसकी वजह से 2026 की शुरुआत में यह 86159 अंक तक पहुंच गया।
25 साल में 2500 प्रतिशत का रिटर्न
इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 2500 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से निवेशकों की 1 लाख रुपये की SIP का कुल रिटर्न 1.54 करोड़ रुपये हो गया है।
लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मिला मोटा रिटर्न
पिछले 25 सालों में निवेशकों ने काफी उतार और चढ़ाव देखा है। लेकिन इसके बाद भी निवेशकों को मोटा रिटर्न मिला है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


