
boAt, PhysicsWallah सहित 5 धाकड़ कंपनियां IPO की कतार में, पैसा लेकर हो जाइए तैयार
IPO News: एक बार फिर से प्राइमरी मार्केट में नई कंपनियां दस्तक देने जा रही हैं। करीब 76,000 करोड़ का आईपीओ आने वाले समय में आने जा रहा है। जिन कंपनियों के आईपीओ का इंतजार निवेशकों को है उसमें Groww, पाइन लैब्स और Physics Wallah शामिल है।
IPO News: एक बार फिर से प्राइमरी मार्केट में नई कंपनियां दस्तक देने जा रही हैं। करीब 76,000 करोड़ का आईपीओ आने वाले समय में आने जा रहा है। जिन कंपनियों के आईपीओ का इंतजार निवेशकों को है उसमें Groww, पाइन लैब्स और Physics Wallah शामिल है। बता दें, अक्टूबर के महीने में बाजार का सेंटीमेंट अच्छा रहा है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

कौन से हैं 5 कंपनियों के आईपीओ
1-पाइन लैब्स आईपीओ (Pine Labs IPO)
यह आईपीओ निवेशकों के लिए 7 नवंबर को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 11 नवंबर तक आईपीओ पर दांव लगाने का मौका रहेगा। पाइन लैब्स आईपीओ का साइज 2080 करोड़ रुपये है। कंपनी ऑफर फार सेल के जरिए 8.23 करोड़ शेयर जारी करेगी।
2- ग्रो आईपीओ (Groww IPO)
यह आईपीओ प्राइमरी मार्केट कैप 4 नवंबर को खुलेगा। निवेशकों के पास 7 नवंबर तक आईपीओ पर दांव लगाने का मौका होगा। आईपीओ के जरिए कंपनी 6632.20 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी। आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल पर आधारित है।
3- बोट आईपीओ (boAt IPO)
इस कंपनी का आईपीओ नवंबर में दस्तक दे सकता है। बोट को आईपीओ के लिए सेबी से अप्रूवल मिला था। आईपीओ में 1200 करोड़ रुपये का फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल के तहत भी स्टॉक शामिल रहेंगे।
4- PhysicsWallah IPO
अलख पाण्डेय की अगुवाई वाली कंपनी का आईपीओ भी जल्द आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के आईपीओ का साइज 3820 करोड़ रुपये के आस-पास हो सकता है।
5- ICICI Prudential AMC IPO
देश की सबसे म्यूचुअल फंड कंपनी भी आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। नवंबर में आईपीओ आ सकता है। कंपनी के आईपीओ का साइज 10,000 करोड़ रुपये हो सकता है। बता दें, इस कंपनी में आईसीआईसीआई बैंक की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत की है। वहीं, प्रूडेंशियल पीएलसी की कंपनी में हिस्सेदारी 49 प्रतिशत की है। मौजूदा समय में ICICI Prudential AMC के पास 1.46 करोड़ ग्राहक है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





