
इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, चेक करें ओपनिंग डेट, प्राइस बैंड और GMP
IPO News: इस हफ्ते 4 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन चार कंपनियों में तीन कंपनियां एसएमई सेगमेंट और एक कंपनी मेनबोर्ड आईपीओ है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी का आईपीओ किस दिन ओपन हो रहा है।
IPO News: इस हफ्ते 4 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इन चार कंपनियों में तीन कंपनियां एसएमई सेगमेंट और एक कंपनी मेनबोर्ड आईपीओ है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी का आईपीओ किस दिन ओपन हो रहा है।
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी आईपीओ (Shadowfax Technologies IPO)
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 1907.27 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 8.06 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए मौजूदा निवेशक 7.32 करोड़ शेयर बेचेंगे। कंपनी ने आईपीओ के लिए 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा। शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी आईपीओ का लॉट साइज 120 शेयरों का है। निवेशकों को कम से कम 14880 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 9 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 7.26 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।
2- Digilogic Systems IPO
इस आईपीओ का साइज 81.01 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 67 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 11 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी का आईपीओ 98 रुपये से 104 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। वहीं, 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। लेकिन रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से कम के कम 249600 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।
यह आईपीओ 20 जनवरी से 22 जनवरी तक खुला रहेगा। बता दें, आज का जीएमपी जीरो रुपये है।
3- केआरएम आयुर्वेद आईपीओ (KRM Ayurveda IPO)
कंपनी के आईपीओ का साइज 77.49 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 21 जनवरी से 23 जनवरी तक ओपन रहेगा। आईपीओ प्राइस बैंड 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बता दें, यह आईपीओ आज 20 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
4- Shayona Engineering IPO
आईपीओ 22 जनवरी से 27 जनवरी तक खुला रहेगा। आईपीओ का साइज 14.86 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 140 रुपये से 144 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




