NHAI से इस कंपनी को मिला ₹2360 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर खरीदने को टूट पड़े निवेशक

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से 2,360 करोड़ रुपये का एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने 1 अप्रैल को जैसे ही बाजार को यह जानकारी दी, उसके शेयर खरीदने को निवेशकों में होड़ मच गई।

NHAI से इस कंपनी को मिला ₹2360 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर खरीदने को टूट पड़े निवेशक

Stock Market Updates: जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से 2,360 करोड़ रुपये का एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने 1 अप्रैल को जैसे ही बाजार को यह जानकारी दी, उसके शेयर खरीदने को निवेशकों में होड़ मच गई। देखते ही देखते शेयर 10 प्रतिशत तक उछल गए। कंपनी के शेयर आज 435 रुपये पर खुले और 471.75 रुपये के डे हाई तक पहुंच गए। इसका 52 हफ्ते का लो 425 रुपये है। कंपनी ने शेयर मार्केट को दी गई जानकारी में बताया है कि उसके ज्वाइंट वेंचर को इस प्रोजेट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिल गया है।

वधावन पोर्ट तक चार लेन का लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा

यह प्रोजेक्ट जे. कुमार एसडीपीएल (JV) को दिया गया है। इसमें महाराष्ट्र में प्रस्तावित वधावन पोर्ट तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए चार लेन का एक्सप्रेसवे का निर्माण करना है। इसे भविष्य में आठ लेन तक किया जा सकेगा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह एक्सप्रेसवे वधावन बंदरगाह से एनएच-48 पर स्थित तवा गांव तक बनाया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 32.18 किलोमीटर होगी।

ऑर्डर में क्या है

यह प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) आधार पर बनाया जाएगा और इसे 30 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह ऑर्डर घरेलू है और इसमें संबंधित पक्षों का कोई लेन-देन नहीं है। साथ ही, कंपनी के प्रमोटर समूह या उनसे जुड़ी संस्थाओं का भी यह ऑर्डर देने वाली संस्था में कोई इंट्रेस्ट नहीं है।

ऑर्डर मिलने से शेयर में तेजी

इस बड़े ऑर्डर की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। दोपहर 12:30 बजे तक शेयर लगभग 10 प्रतिशत उछलकर 468.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था। गौरतलब है कि पिछले 12 महीनों में कंपनी का शेयर 31 प्रतिशत तक गिर चुका है। इस साल की बात करें तो अबतक इस शेयर में 20 प्रतिशत से अधिक का नुकसान कराया है। पिछले छह महीने में 29 प्रतिशत और पिछले एक महीने में 10.72 प्रतिशत टूटा है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,