ये बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, सिर्फ 501 दिनों की FD पर मिलेगा 8.50% का रिटर्न

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • FD Rates: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है
  • यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है
  • नई दरें आज 15 जुलाई से लागू हो गई हैं
  • बैंक ने अपनी खास 501 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है
FD Interest Rate

FD Rates: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें आज 15 जुलाई से लागू हो गई हैं। बैंक ने अपनी खास 501 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इस पीरियड में एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 8 फीसदी सालाना और सीनियर सिटीजन को 8.50 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। यह बैंक की 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

501 दिनों की एफडी पर मिलेगा 8.5% इंटरेस्ट

बैंक की 501 दिनों की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 8 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 8.50 फीसदी का इंटरेस्ट मिल रहा है। बैंक एक साल की एफडी पर भी अच्छा इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। 12 महीने की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं, 501 दिन से ज्यादा और 5 साल तक की ज्यादातर एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.75 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।

45 दिनों की एफडी पर मिलेगा 4 फीसदी इंटरेस्ट

कम पीरियड की एफडी की बात करें तो 7 से 45 दिन तक की जमा पर 4 फीसदी ब्याज मिलेगा।

46 से 60 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 4.75 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 5.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।

61 दिन से 164 दिन तक की एफडी पर 5 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 5.50 फीसदी मिलेगा।

165 दिन से 6 महीने तक की एफडी पर सामान्य ग्राहकों के लिए 5.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 6 फीसदी ब्याज तय किया गया है।

6 महीने से लेकर 364 दिन तक की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।

वहीं, 12 महीने के बाद 500 दिन तक की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी ब्याज मिलेगा।

5 साल से अधिक और 10 साल तक की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6 फीसदी तथा सीनियर सिटीजन को 6.50 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।

एफडी में समय से पहले पैसा निकालना पड़ेगा महंगा

बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 1 लाख रुपये तक के अमाउंट पर 4.50 फीसदी, 1 लाख से 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 6 फीसदी और 10 लाख रुपये से अधिक बैलेंस पर 7 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता रहेगा। बैंक ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि ग्राहक एफडी या रेकरिंग डिपॉजिट (RD) को समय से पहले तुड़वाते हैं, तो 1 फीसदी की पेनाल्टी काटी जाएगी।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।