FD पर 8.30% तक का रिटर्न, इन 2 बैंकों ने ब्याज दरों में किया इजाफा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Best FD Rates: दो स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट की दरों में बढ़ोतरी की है
  • यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन को 8.30% तक का ब्याज दिया जा रहा है
FD पर 8.30% तक का रिटर्न, इन 2 बैंकों ने ब्याज दरों में किया इजाफा

Best FD Rates: दो स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank FD Rates) और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (Au Small Finance Bank FD) की तरफ से फिक्सड डिपॉजिट की दरों में संशोधन किया गया है। जो निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। मौजूदा समय में शेयर बाजार की स्थिति अच्छी नहीं है। वहीं, गोल्ड मार्केट में भी काफी उथल-पुथल मची हुई है। जिसकी वजह से निवेशकों के लिए एफडी एक बेहतर निवेश का विकल्प इस समय बनकर उभरा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी पर कितना ब्याज?

बैंक ने 501 दिन की एफडी की दरो में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 11 जून 2026 से लागू हो गई हैं। बैंक सीनियर सिटीजन को 501 दिन की एफडी पर 8.30 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं, सामान्य ग्राहकों को इस टाइम पीरियड पर 7.80 प्रतिशत का ब्याज बैंक दे रहा है। बता दें, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से सामान्य नागिरकों को कम से कम 4 प्रतिशत और अधिकतम 7.80 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से सेविंग अकाउंट पर 10 लाख रुपये से अधिक के डिपॉजिट पर 7 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। वहीं, 1 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक डिपॉजिट पर बैंक की तरफ से 6 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

best FD Rates: एफडी निवेशकों के लिए अच्छी खबर

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से एफडी पर कितना ब्याज?

इस बैंक ने 30 महीने की एफडी पर ब्याज दरों को 7.20 प्रतिशत से बढ़ाकर सामान्य नागिरकों के लिए 7.40 प्रतिशत कर दिया है। सीनियर सिटीजन को इसी पीरियड के लिए बैंक अब 7.90 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पहले इसी पीरियड में सिनियर सिटीजन को बैंक 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। इस बैंक की एफडी की नई दरें 10 जून 2026 से लागू हो गई हैं।

बैंक की तरफ से कम से कम 3.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक की तरफ से सामान्य नागिरकों को अधिकतम 7.40 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

निवेशक स्मॉल फाइनेंस की एफडी में निवेश से पहले उसकी रेटिंग और वित्तीय स्थिति जरूर चेक कर लें। बता दें, स्मॉल फाइनेंस बैंक की तुलना में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक की तरफ से काफी कम ब्याज मिल रहा है। आज भी बड़ी संख्या में निवेशक इनवेस्टमेंट के लिए एफडी को विकल्प के तौर पर देखते हैं। यह एक सुरक्षित निवेश होता है। यहां रिटर्न की गारंटी नहीं रहती है। यही वजह है कि एफडी आज के समय में भी काफी लोकप्रिय बना हुआ है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,