8.25% तक का फिक्सड रिटर्न, इन योजनाओं के आगे भूल जाएंगे SBI, यूनियन जैसे बैंकों की FD भी
Fixed Income Scheme: मौजूदा परिस्थितियों में कई सरकारी योजनाएं हैं जहां अच्छा रिटर्न निवेशकों को मिल रहा है। 8.25 प्रतिशत तक का ब्याज इन्वेस्टर्स को इन स्कीम्स में मिलेगा।

Fixed Income Scheme: मौजूदा परिस्थितियों में कहां निवेश करें यह एक बड़ा सवाल बनकर उभरा है। शेयर बाजार से लेकर गोल्ड और सिल्वर तक हर जगह भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि ऐसी योजनाएं जहां बैंक के एफडी से भी अधिक रिटर्न मिल रहा है। इन योजनाओं में रिटर्न की पूरी गारंटी भी रहती है।
1-ईपीएफ (EPF)
इस स्कीम में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। EPF में ब्याज सालाना मिलता है। यह स्कीम प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए बनाई गई है। इस योजना में कर्मचारी अपनी सैलरी का 12 प्रतिशत और नियोक्ता की तरफ से 12 प्रतिशत दिया जाता है। बता दें, मौजूदा समय में यह कई एफडी स्कीम की तुलना में काफी अधिक है।
2- सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
60 वर्ष से अधिक की उम्र का कोभी व्यक्ति इस स्कीम का लाभ ले सकता है। इस सरकारी योजना में 8.20 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। कोई भी सीनियर सिटीजन 1000 रुपये से 30000 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में 5 साल के लिए कर सकता है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत कर्मचारी को 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं।
3- सुकन्या समृद्धि योजना
केंद्र सरकार की इस योजना में 8.2 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी। यह योजना खासतौर पर लड़कियों के लिए बनाया गया है। बता दें, हाल ही में लोकसभा में प्रस्तुत हुए एक आंकड़े से पता चला है कि अकाउंट के ओपनिंग और टोटल डिपॉजिट में सालाना आधार पर इजाफा हुआ है।
4- पब्लिक प्रोविडेंट फंड
पीपीएफ में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। इस स्कीम से जितना भी रिटर्न मिलेगा सब टैक्स फ्री होता है। हालांकि, पीपीएफ में कम से कम 15 साल तक पैसा लॉक रहता है।
5- पोस्ट ऑफ टाइम डिपॉजिट
इस स्कीम में निवेशक 1, 2, 3 और 5 साल के लिए पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस योजना के जरिए 6.9 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। बता दें, कई बैंकों के एफडी से अधिक का रिटर्न इस स्कीम में मिल रहा है।
6- अन्य पोस्ट ऑफिस स्कीम
सेविंग अकाउंट, MIS और एनएससी जैसी योजनाओं में 6.7 प्रतिशत से 7.4 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। जोकि कई सरकारी बैंकों की एफडी से अधिक है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


