
4 कंपनियां इस हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी, लिस्ट में चर्चित नाम
Bonus Share: बोनस शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी व्यस्त रहेगा। चार कंपनियां इस हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। इसमें से एक कंपनी एक शेयर पर 4 बोनस शेयर भी दे रही है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इनके विषय में ..
Bonus Share: बोनस शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी व्यस्त रहेगा। चार कंपनियां इस हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। इसमें से एक कंपनी एक शेयर पर 4 बोनस शेयर भी दे रही है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इनके विषय में ..
1-यूनिफिंज कैपिटल इंडिया लिमिटेड (Unifinz Capital India Ltd)
यह कंपनी 19 दिसंबर 2025 को एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। कंपनी ने एक शेयर पर 4 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर यूनिफिंज कैपिटल इंडिया लिमिटेड के शेयरों का भाव शुक्रवार को 5.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 539.85 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
2- डॉ लाल पैथलैब्स लिमिटेड (Dr Lal Pathlabs Ltd)
शुक्रवार को 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2872.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। 19 दिसंबर 2025 को यह कंपनी भी एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस योग्य निवेशकों को देने का फैसला किया है।
3- Sylph Technologies Ltd
इस पेनी स्टॉक ने बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी के शेयरों का भाव एक रुपये से भी कम का है। यह स्टॉक 11 शेयर पर 5 शेयर बोनस देने का ऐलान किया है। कंपनी 17 दिसंबर 2025 को एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। बता दें, शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 3.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 0.89 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 161 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
4- मनीबॉक्स फाइनेंस लिमिटेड (Moneyboxx Finance Ltd)
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर मनीबॉक्स फाइनेंस लिमिटेड के शेयर 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 134.70 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। कंपनी 15 दिसंबर को एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। यह कंपनी एक शेयर पर एक शेयर बोनस दे रही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





