5 स्मॉल कैप स्टॉक निकले 2025 के ‘धुरंधर’, 490% तक का मिला रिटर्न
Multibagger Small Cap Stock: 2025 का साल स्मॉलकैप कंपनियों के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस सेगमेंट में इस साल काफी दबाव देखने को मिला है। निफ्टी स्मॉल कैप 100 इस साल अबतक 9 प्रतिशत टूट चुका है। बीते 6 महीने के दौरान स्मॉल कैप में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Multibagger Small Cap Stock: 2025 का साल स्मॉलकैप कंपनियों के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस सेगमेंट में इस साल काफी दबाव देखने को मिला है। निफ्टी स्मॉल कैप 100 इस साल अबतक 9 प्रतिशत टूट चुका है। बीते 6 महीने के दौरान स्मॉल कैप में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे पहले 2023 में स्मॉल कैप इंडेक्स में 56 प्रतिशत और 2024 में 24 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। आइए जानते हैं कुछ ऐसे स्मॉल कैप स्टॉक के विषय में जिन्होंने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है।
1. Cupid
2025 में इस स्मॉल कैप स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 490 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। स्मॉल कैप स्टॉक कैटगरी में यह टॉप परफॉर्मर साबित हुआ है। महज 6 महीने में Cupid के शेयरों में 380 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, यह कंपनी कंडोम का उत्पादन करती है।
2- इंडो थाई सिक्योरिटीज
इस साल इस स्मॉल कैप स्टॉक के पोजीशनल निवेशकों को मोटा रिटर्न मिला है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 182 प्रतिशत की तेजी है। 6 महीना पहले इंडो थाई सिक्योरिटीज के शेयरों को खरीदने वाले निवेशकों को अबतक 93 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।
3- फोर्स मोटर्स
ऑटो कंपनी ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया है। 2025 में फोर्स मोटर्स ने 175 प्रतिशत का रिटर्न पोजीशनल निवेशकों को दिया है। हालांकि, इसकी तुलना में 6 महीने के दौरान 25 प्रतिशत की तेजी आई है। पुणे की यह कंपनी ट्रैवेलर, गुरखा और अन्य कॉमर्शियल व्हीकल्स बनाती है।
4- एनएसीएल इंडस्ट्रीज
इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 174 प्रतिशत की तेजी आई है। लेकिन पिछले 6 महीने के दौरान इस स्टॉक पर काफी दबाव रहा है। इस दौरान एनएसीएल के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
5- एसएमएल महिंद्रा
2025 में एसएमएल महिंद्रा के पोजीशनल निवेशकों को 162 प्रतिशत का फायदा हुआ है। 6 महीना पहले शेयरों को खरीदने वाले निवेशकों को अबतक होल्ड करने पर 103 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



