Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़these defence Stock rise this week check details here
फिर से दहाड़ने लगे डिफेंस कंपनियों के शेयर, कोचिन शिपयार्ड से BEML तक का बोलबाला

फिर से दहाड़ने लगे डिफेंस कंपनियों के शेयर, कोचिन शिपयार्ड से BEML तक का बोलबाला

संक्षेप:

Defence Stocks: पिछले 2 महीने के दौरान डिफेंस कंपनियों के शेयरों को काफी दबाव में देखा जा रहा था। लेकिन सितंबर की शुरुआत से ही डिफेंस स्टॉक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बीईएमएल, डायनामेटिक टेक, कोचिन शिपयार्ड और अन्य डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

Sep 05, 2025 03:04 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Defence Stocks: पिछले 2 महीने के दौरान डिफेंस कंपनियों के शेयरों को काफी दबाव में देखा जा रहा था। लेकिन सितंबर की शुरुआत से ही डिफेंस स्टॉक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बीईएमएल, डायनामेटिक टेक, कोचिन शिपयार्ड और अन्य डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। निफ्टी डिफेंस इंडेक्स ने पॉजिटिव शुरुआत इस महीने की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:1 हफ्ते में 35% चढ़ा यह शेयर, BSE और NSE ने मांगा जवाब, आज 2% टूटा भाव

BEML के शेयरों में तेजी

निवेशकों का ध्यान एक बार फिर से डिफेंस कंपनियों के शेयरों की तरफ बढ़ा है। बीईएमएल इस हफ्ते 7 प्रतिशत की उछाल के साथ 4149 रुपये के लेवल तक पहुंचने में सफल रहा है। अगर यह स्टॉक इस हफ्ते 6 प्रतिशत की बढ़त को कायम रखने में सफल रहा तो यह मिड जून के बाद सबसे सफल हफ्ता साबित होगा।

इन डिफेंस कंपनियों के शेयरों में गिरावट

डायनेमैटिक टेक्नोलॉजी के शेयरों में 3.27 प्रतिशत, कोचिन शिपयार्डर के शेयरों में 2.5 प्रतिशत की उछाल इस हफ्ते देखने को मिली है। जबकि बीते दो महीने के दौरान क्रमशः 9 प्रतिशत और 14.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मझगांव डॉक के शेयरों में इस महीने 1.9 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस डिफेंस स्टॉक पिछले 2 महीने में गिरावट देखने को मिली थी। मिश्रा धातु निगम का शेयर मौजूदा में 5 प्रतिशत चढ़ चुका है। वहीं, इससे पहले 2 महीने में 17 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी।

ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में आज लिस्ट हुई 3 कंपनियां, तीनों का बुरा हाल

3 कंपनियों के शेयरों में गिरावट

तीन महीने की गिरावट के बाद पारस डिफेंस और सायंट डीएलएम के शेयरों में 1.5 प्रतिशत और 1.22 प्रतिशत देखने को मिली है। हालांकि, कुछ डिफेंस स्टॉक ऐसे भी हैं जो मौजूदा हफ्ते में पॉजिटिव रिटर्न नहीं दे पाए हैं। उन कंपनियों में से भारत डायनेमिक्स, अस्त्र माइक्रोवेव और यूनिमेक एयरोस्पेस के शेयरों में 2.6 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।