Vodafone-Idea में हिस्सेदारी खरीदना चाहती हैं ये दिग्गज कंपनियां : रिपोर्ट
दो कंपनियां वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) में हिस्सेदारी खरीदना चाहती हैं। सिंगापुर की कंपनी ST Telem ia और जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) इस टेलीकॉम कंपनी का कुछ हिस्सा खरीदना चाहती हैं।

दो कंपनियां वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) में हिस्सेदारी खरीदना चाहती हैं। सिंगापुर की कंपनी ST Telem ia और जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) इस टेलीकॉम कंपनी का कुछ हिस्सा खरीदना चाहती हैं। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से मिले वित्तीय राहत के निवेशकों की दिलचस्पी वोडाफोन आइडिया में बढ़ी है। बता दें, केंद्र सरकार के पास वोडाफोन आइडिया का सबसे बड़ा हिस्सा है।
अमेरिकी कंपनी भी दौड़ में शामिल
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार यूएस की कंपनी टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स भी वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ शामिल है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर कई अन्य कंपनियों की नजर कंपनी पर है। हालांकि अभी यह पूरा मामला प्रारंभिक दौर में है। बीते महीने खबर आई थी कि सरकार की तरफ से एक रणनीतिक निवेशक की तलाश है। जो 11 से 13 प्रतिशत हिस्सेदारी के बदले 1 बिलियन डॉलर का इंवेस्टमेंट कंपनी में करे।
16-17 मार्च वोडाफोन आइडिया की बड़ी मीटिंग
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार कुछ निवेशक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर काफी गंभीर हैं। 16 और 17 मार्च को कंपनी सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग में इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स से मीटिंग करने जा रही है। सरकार की बात करें तो उसे एक ऐसे निवेशक की तलाश है जो कंपनी में पैसा लगाए और उसका संचालन करे। मौजूदा समय में सरकार की वोडाफोन आइडिया में कुल हिस्सेदारी 49 प्रतिशत की है। बता दें, आदित्य बिरला ग्रुप और यूके के वोडाफोन ग्रुप पीएलसी इसके प्रमोटर्स हैं।
इस कंपनी में आदित्य बिरला ग्रुप के पास 9.50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, वोडाफोन ग्रुप के पास 16.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर 3.34 प्रतिशत की गिरावट के बाद 9.26 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कमतों में 20 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 1 साल में वोडाफोन आइडिया के शेयरों का भाव 33 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


