75% तक रिटर्न! ये 8 मिडकैप स्टॉक्स बना सकते हैं आपको मालामाल

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ चुनिंदा मिडकैप कंपनियां अगले 12 महीनों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे सकती हैं। अगर आप भी ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं, जो आपके पोर्टफोलियो को बूस्ट दे सकें, तो ये खबर आपके काम की है।

75% तक रिटर्न! ये 8 मिडकैप स्टॉक्स बना सकते हैं आपको मालामाल

शेयर बाजार में मिडकैप स्टॉक्स अक्सर हिडन जेम साबित होते हैं, यानी ऐसे शेयर जिनमें बड़ी तेजी की संभावना होती है, लेकिन अभी तक वे पूरी तरह से चर्चा में नहीं आए होते। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ चुनिंदा मिडकैप कंपनियां अगले 12 महीनों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे सकती हैं। अगर आप भी ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं, जो आपके पोर्टफोलियो को बूस्ट दे सकें, तो ये खबर आपके काम की है।

सबसे ज्यादा चर्चा में KPIT Technologies है, जिसका मौजूदा भाव करीब ₹660 है, जबकि एनालिस्ट्स ने इसका टारगेट ₹1,163 तक रखा है, यानी इसमें करीब 76% तक का अपसाइड दिख रहा है। इसके अलावा ज्वेलरी सेक्टर की मजबूत कंपनी कल्याण जेएस Jewellers भी तेजी के मूड में है। ₹388 के आसपास ट्रेड कर रहा यह शेयर ₹643 तक जा सकता है, यानी लगभग 65% का फायदा।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में ITC Hotels भी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। ₹142 का यह शेयर ₹235 तक पहुंच सकता है। वहीं रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी Prestige Estates में भी करीब 60% की ग्रोथ का अनुमान है।

एफएमसीजी सेक्टर से Emami भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसमें ₹393 से ₹631 तक जाने की संभावना जताई गई है। आईटी सर्विसेज कंपनी Coforge का शेयर भी ₹1,145 से बढ़कर ₹1,825 तक पहुंच सकता है।

फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की कंपनी Motilal Oswal Financial Services और फैशन ब्रांड Vedant Fashions भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। दोनों में 50% से ज्यादा अपसाइड की संभावना जताई गई है।

हालांकि, याद रखें कि एनालिस्ट्स के ये अनुमान भविष्य की संभावनाओं पर आधारित होते हैं, न कि गारंटी। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें और जोखिम को समझकर ही फैसला लें। सही रणनीति के साथ चुने गए मिडकैप स्टॉक्स आपके पोर्टफोलियो को मल्टीबैगर बना सकते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,