
FD पर चाहिए बंपर ब्याज तो ये रहे 10 शानदार ऑप्शन, यहां 2 साल में मिलेगा 8.50% तक रिटर्न
भारतीय ग्राहकों के बीच अभी भी अपनी जमा पूंजी के सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक शानदार ऑप्शन माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 बैंकों के बारे में जो 2 साल की एफडी पर अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
भारतीय ग्राहकों के बीच अभी भी अपनी जमा पूंजी के सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक शानदार ऑप्शन माना जाता है। अगर आप भी अपनी जमा पूंजी को 2 साल के लिए एफडी में इन्वेस्ट करके बेहतर रिटर्न पाने की चाहत रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि डीसीबी बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर 8 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.50 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 बैंकों के बारे में जो 2 साल की एफडी पर अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
यहां मिल रहा 8.25% तक रिटर्न
यस बैंक 2 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.25 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। जबकि इंडसइंड बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर से 7.50 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, डॉयचे बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर से 7.50 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को भी इतना ही ब्याज दे रहा है।
फेडरल बैंक दे रहा करीब 8% तक ब्याज
बंधन बैंक 2 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.25 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर से 7.25 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। वहीं, फेडरल बैंक 2 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.25 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है।
आइसीआइसीआइ बैंक भी है एक शानदार ऑप्शन
कोटक महिंद्रा बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर से 7.20 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.70 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, जम्मू एंड कश्मीर बैंक 2 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.10 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.60 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक 2 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.10 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.60 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है।





