कच्चे तेल का खेल खत्म! 80 डॉलर के आया नीचे, पेट्रोल-डीजल के चेक करें आज के रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कच्चे तेल के खत्म होते खेल के बीच भारत की सरकारी ऑयल माार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं
  • आज मंगलवार 23 जून को ईंधन सस्ता हुआ है या महंगा, यह जानने से पहले समझें कि कच्चा तेल धड़ाम क्यों हुआ?
Petrol Diesel Rates Today

Petrol Diesel Rates Today: ब्रेंट क्रूड आज मंगलवार सुबह पौने 7 बजे के करीब 78.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को करीब 77 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा। कच्चे तेल के खत्म होते खेल के बीच भारत की सरकारी ऑयल माार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। आज मंगलवार 23 जून को ईंधन सस्ता हुआ है या महंगा, यह जानने से पहले समझें कि कच्चा तेल धड़ाम क्यों हुआ?

क्यों गिर रही कच्चे तेल की कीमतें

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति के संकेतों के बीच अमेरिकी प्रशासन ने ईरान को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 दिनों तक तेल बेचने की विशेष अनुमति दे दी है। इस फैसले से ईरान को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि ग्लोबल मार्केट में तेल सप्लाई बढ़ने की संभावना से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। निवेशकों का मानना है कि अगर ईरान का तेल बड़े पैमाने पर बाजार में लौटता है तो आने वाले महीनों में तेल की कीमतें और नरम हो सकती हैं।

लखनऊ, अयोध्या, दिल्ली, जयपुर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की 95.20 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।

अन्य शहरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल की 99.55 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है। इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है।

भारत के पड़ोसी देशों ने घटाया दाम, भारत में कब कम होंगे

ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के 15 जून तक के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल की औसत कीमत 130.82 रुपये लीटर से घटकर 126.84 रुपये पर आ गई है। इसके बाद भी उसने दाम कम किए हैं। चीन में पेट्रोल की कीमत 132.81 रुपये से घटकर 125.36 रुपये लीटर पर आ गया है। नेपाल में पेट्रोल की कीमत 136.41 रुपये से 135.47 रुपये लीटर पर आ गई है।

बांग्लादेश में पेट्रोल 112.68 रुपये से कम होकर 111.51 रुपये पर आ गया है। जबकि, भूटान में आज पेट्रोल 109.73 रुपये पर स्थिर है। श्रीलंका में पेट्रोल के दाम 142.00 रुपये से घटकर 139.58 रुपये पर आ गया है। म्यांमार में पेट्रोल 140.20 रुपये से कम होकरअब 118.37 रुपये लीटर पर आ गया है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़कच्चे तेल का खेल खत्म! 80 डॉलर के आया नीचे, पेट्रोल-डीजल के चेक करें आज के रेट