Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Thangamayil jewellery share price surges 8 percent gains 28 percent in 4 days what reason behind this rally
इस शेयर ने इंट्रा-डे में लगाई 8% की छलांग, 5 साल से निवेशकों को कर रहा मालामाल

इस शेयर ने इंट्रा-डे में लगाई 8% की छलांग, 5 साल से निवेशकों को कर रहा मालामाल

संक्षेप:

Thangamayil jewellery share: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इस शेयर में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गई और करीब 8 पर्सेंट बढ़कर 4,138.15 रुपये तक पहुंचा। यह शेयर पिछले पांच साल से निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे रहा है।

Jan 08, 2026 04:16 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Thangamayil jewellery share price: ज्वेलरी कारोबार से जुड़ी कंपनी- थंगामयिल ज्वेलरी के शेयर ने गुरुवार को अपना ऑल टाइम हाई टच किया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इस शेयर में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गई और करीब 8 पर्सेंट बढ़कर 4,138.15 रुपये तक पहुंचा। शेयर में यह उछाल इसलिए भी अहम है क्योंकि गुरुवर को सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ही इंडेक्स बुरी तरह पस्त थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि, थंगामयिल ज्वेलरी के शेयर में मुनाफावसूली भी देखी गई और आखिरी वक्त फ्लैट 3850 रुपये पर बंद हुआ। बता दें कि थंगामयिल ज्वेलरी के शेयर चार दिन में 28 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं। शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 2025 में अब तक यह 69% चढ़ चुका है। पिछले तीन वर्षों में इसमें 638% और पांच वर्षों में 1181% की शानदार तेजी देखी गई है। मजबूत फंडामेंटल्स और सेक्टर सपोर्ट के चलते थंगामयिल ज्वेलरी निवेशकों के रडार पर बना हुआ है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस तेजी के पीछे पूरे ज्वेलरी सेक्टर में आई मजबूती और तीसरी तिमाही (Q3FY26) के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें प्रमुख कारण हैं। INVAsset PMS के बिजनेस हेड हर्षल दासानी के अनुसार कंपनी में हालिया तेज उछाल किसी एक वजह से नहीं, बल्कि सेक्टर-वाइड मोमेंटम और मजबूत तिमाही नतीजों की उम्मीदों के मेल का नतीजा है। दिसंबर तिमाही संगठित ज्वेलरी रिटेलर्स के लिए आमतौर पर सबसे मजबूत मानी जाती है। त्योहारों, शादियों के सीजन और स्टोर्स में बढ़ी फुटफॉल के चलते मांग में तेज इजाफा होता है। इस साल ऊंचे सोने के दामों के बावजूद मांग का माहौल काफी अनुकूल रहा है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

थंगामयिल ज्वेलरी के वित्तीय नतीजों की बात करें तो सितंबर तिमाही में कंपनी ने ₹58.15 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे ₹17.45 करोड़ का नुकसान हुआ था। तिमाही आधार पर बिक्री 45% बढ़कर ₹1,705 करोड़ पहुंच गई, जबकि EBITDA में 1,600% से अधिक की जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,