Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Thangamayil Jewellery Ltd posted profit after huge loss share jump 68 percent
घाटे से मुनाफे में आ गई यह कंपनी, 68% चढ़ गया शेयर, अब कल रहेगी निवेशकों की नजर

घाटे से मुनाफे में आ गई यह कंपनी, 68% चढ़ गया शेयर, अब कल रहेगी निवेशकों की नजर

संक्षेप:

तमिलनाडु की इस ज्वेलरी कंपनी ने जुलाई–सितंबर तिमाही में ₹58.51 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे ₹17.45 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी की ऑपरेटिंग आय भी तेज उछाल के साथ 44.86% बढ़कर ₹1,710.90 करोड़ पहुंच गई।

Dec 07, 2025 02:44 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

थंगामायिल ज्वेलरी लिमिटेड (Thangamayil Jewellery Ltd) के शेयर पिछले एक महीने में करीब 5% टूटे हैं, जबकि पिछले छह महीनों में स्टॉक ने जोरदार 68% की तेजी दिखाई है। यह तेजी इसलिए आई क्योंकि कंपनी Q2 FY26 में दोबारा मुनाफे में लौट आई। तमिलनाडु की इस ज्वेलरी कंपनी ने जुलाई–सितंबर तिमाही में ₹58.51 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे ₹17.45 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी की ऑपरेटिंग आय भी तेज उछाल के साथ 44.86% बढ़कर ₹1,710.90 करोड़ पहुंच गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

कंपनी ने एक अलग अपडेट में बताया कि अक्टूबर 2025 में उसकी बिक्री ₹1,032 करोड़ तक पहुंच गई, जो कंपनी के इतिहास में पहली बार ₹1,000 करोड़ का महीने का आंकड़ा पार करती है। यह पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 178% की भारी बढ़त है। साथ ही, गोल्ड ऑर्नामेंट्स की बिक्री 432 किलो से बढ़कर 764 किलो हो गई। यानी 77% की बढ़त। इसका मतलब है कि त्योहार सीजन में ग्राहक मांग बहुत मजबूत रही और उसके नए स्टोर्स में भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

हालांकि मैनेजमेंट ने माना कि सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव मांग और मार्जिन के अनुमान को मुश्किल बनाते हैं। लेकिन कंपनी के नए लॉन्च हुए चेन्नई मेट्रो स्टोर्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और कुल कारोबार में पॉजिटिव योगदान दे रहे हैं। फिर भी, मार्केट में कुछ टेक्निकल एक्सपर्ट्स फिलहाल स्टॉक पर सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और इसे निकट अवधि में कमजोर ट्रेंड में बता रहे हैं।

एनालिस्ट की राय

SEBI-रजिस्टर्ड एनालिस्ट ए.आर. रामचंद्रन के अनुसार, शेयर का डेली चार्ट बीयरिश है। उनके मुताबिक, ₹3,280 पर कड़ा रेजिस्टेंस है और ₹3,129 पर अहम सपोर्ट। अगर यह सपोर्ट टूटता है तो शेयर ₹2,985 तक खिसक सकता है। वहीं, मास्टरट्रस्ट के रवि सिंह का कहना है कि स्टॉक ₹2,950 तक फिसल सकता है और ऊपर की ओर तुरंत रुकावट ₹3,250 पर है। सितंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग 61.56% रही।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।