Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Textile stocks jumped up to 15 Percent today on India US deal hopes
अमेरिका से ट्रेड डील की बढ़ी उम्मीदें, टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में तेजी का तूफान

अमेरिका से ट्रेड डील की बढ़ी उम्मीदें, टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में तेजी का तूफान

संक्षेप: अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने की बढ़ती उम्मीदों के बीच टेक्सटाइल कंपनियों के शेयर गुरुवार को 15 पर्सेंट तक उछल गए हैं। किटेक्स गारमेंट्स, गोकलदास एक्सपोर्ट्स समेत ज्यादातर टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में तेजी है।

Thu, 23 Oct 2025 10:56 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

India-US Trade Deal: टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को तेजी का तूफान देखने को मिल रहा है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने की बढ़ती उम्मीदों के बीच टेक्सटाइल कंपनियों के शेयर गुरुवार को 15 पर्सेंट तक उछल गए हैं। गोकलदास एक्सपोर्ट्स, किटेक्स गारमेंट्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, नितिन स्पिनर्स, वेलस्पन लिविंग और इंडो-काउंट इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

15% तक उछल गए टेक्सटाइल कंपनियों के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी किटेक्स गारमेंट्स लिमिटेड के शेयर गुरुवार को रॉकेट बन गए हैं। किटेक्स गारमेंट्स के शेयर गुरुवार को 15 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 218.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर गुरुवार को 12 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 899 रुपये पर पहुंच गए हैं। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड के शेयर 10 पर्सेंट से अधिक चढ़कर 453.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, नितिन स्पिनर्स, वेलस्पन लिविंग और इंडो-काउंट इंडस्ट्रीज के शेयरों में 6 से 10 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें:इस एक खबर से आईटी शेयरों को लगे पंख, इंफोसिस से एचसीएल तक बने रॉकेट

अभी इंडियन एक्सपोर्ट्स पर 50% टैरिफ
अमेरिका ने अभी इंडियन एक्सपोर्ट्स पर 50 पर्सेंट का टैरिफ लगा रखा है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर इस टैरिफ का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री की इन ज्यादातर कंपनियों का अमेरिका में सबसे बड़ा क्लाइंट बेस है। इन कंपनियों के ओवरऑल रेवेन्यू का 50 से 70 पर्सेंट हिस्सा दुनिया के सबसे बड़े कंज्यूमर मार्केट यूएस से आता है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत और अमेरिका ट्रेड डील करने के करीब हैं, जिससे टैरिफ में तेज गिरावट आ सकती है। अमेरिका, भारत के लिए टैरिफ रेट्स को मौजूदा 50 पर्सेंट से घटाकर 15-16 पर्सेंट कर सकता है। डील की घोषणा आसियान सम्मेलन के दौरान हो सकती है, जो कि अक्टूबर के आखिर में होगा। अगर भारत-अमेरिका 15 पर्सेंट के लोअर टैरिफ रेट्स पर ट्रेड डील करते हैं तो यह टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए काफी फायदे वाला होगा। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।