करीब 20 साल का सबसे बड़ा उछाल, नई ऊंचाई पर पहुंच गए टेक्सटाइल कंपनी के शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • टेक्सटाइल कंपनी केपीआर मिल के शेयर बुधवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी के शेयरों में बुधवार को 18 पर्सेंट का उछाल आया है
  • केपीआर मिल के शेयरों में 13 अक्टूबर 2008 के बाद से यह एक दिन का सबसे बड़ा उछाल है
Textile Stock

टेक्सटाइल कंपनी केपीआर मिल लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को गजब की तेजी आई है। केपीआर मिल के शेयर BSE में 18 पर्सेंट के उछाल के साथ 1332 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने बुधवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। 13 अक्टूबर 2008 के बाद से कंपनी के शेयरों में एक दिन का सबसे बड़ा उछाल आया है। 13 अक्टूबर 2008 को कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट उछल गए थे। केपीआर मिल लिमिटेड (KPR Mill) के शेयर पिछले एक महीने में 40% उछल गए हैं। बुधवार को केपीआर मिल के शेयरों में आए उछाल के साथ ही 3 दिन से आ रही गिरावट थम गई है।

मोतीलाल ओसवाल ने शुरू किया है कवरेज
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मंगलवार को टेक्सटाइल कंपनी केपीआर मिल लिमिटेड (KPR Mill Limited) का कवरेज शुरू किया है। मोतीलाल ओसवाल ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ केपीआर मिल का कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 1200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। फिलहाल कंपनी के शेयर इस लेवल से 11 पर्सेंट ऊपर कारोबार कर रहे हैं। ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि कंपनी टेक्सटाइल और अपैरल इंडस्ट्री में मजबूत स्थिति में है। कंपनी को सबसे ज्यादा गारमेंटिंग कैपेसिटी का सपोर्ट है। साथ ही, कंपनी शुगर और एथेनॉल बिजनेस में भी है।

रेवेन्यू और इबिट्डा को लेकर ब्रोकरेज हाउस का अनुमान
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि फाइनेंशियल ईयर 2026-2028 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू, इबिट्डा और एडजस्टेड प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (APAT) क्रमश: 13 पर्सेंट, 20 पर्सेंट और 20 पर्सेंट रह सकता है। मोतीलाल ओसवाल ने अपने नोट में कहा है कि आगे चलकर एक्सपोर्ट ग्रोथ में रिकवरी देखने को मिलेगी।

340% से अधिक उछल गए हैं केपीआर मिल के शेयर
टेक्सटाइल कंपनी केपीआर मिल लिमिटेड (KPR Mill) के शेयर पिछले 5 साल में 340 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। केपीआर मिल के शेयर 25 जून 2021 को 303.49 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 24 जून 2026 को 1332 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में केपीआर मिल के शेयर 150 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1332 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 796.05 रुपये है।

दूसरे टेक्सटाइल स्टॉक्स में भी तेजी
इंडो काउंट इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी अच्छी तेजी आई है। इंडो काउंट इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 429.75 रुपये पर पहुंच गए और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर भी 4 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 867.15 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अरविंद लिमिटेड के शेयर भी 4 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 546.80 रुपये पर पहुंच गए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।